रुद्रपुर में नशा माफिया पर शिकंजा, 6.70 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया तेज

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर डेस्क। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करते हुए पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में दो कुख्यात तस्करों की करीब 6.70 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहला मामला थाना पुलभट्टा क्षेत्र से जुड़ा है, जहां स्मैक तस्करी के लिए बदनाम रिफाकत पुलिस के निशाने पर है। 1 जनवरी को चेकिंग के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 1060 ग्राम स्मैक, एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस घटना में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि रिफाकत लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ हत्या, तस्करी व गैंगस्टर एक्ट सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। आर्थिक जांच में उसके नाम पर लगभग 3.70 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सामने आई है, जिसकी कुर्की के लिए 19 मार्च को नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकरण में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दूसरा मामला गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा है, जिसके सरगना संजय गुप्ता को पुलिस ने चिन्हित किया है। 11 अप्रैल 2025 को पुलभट्टा पुलिस ने एक वाहन से 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद किया था, जिसकी जांच में संजय गुप्ता मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया। वह अन्य राज्यों से गांजा लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करता था और खुद को बचाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल दूसरों के नाम पर करता था।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जांच में सामने आया कि उसने इस अवैध कारोबार से करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है, जिसमें प्लॉट, दुकानें, मकान और वाहन शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित अधिनियम के तहत इन संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए 19 मार्च को सक्षम प्राधिकरण के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति किसी भी सूरत में बख्शी नहीं जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे नशा तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए सख्त चेतावनी है कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति अब सुरक्षित

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440