हल्द्वानी: दूल्हे ने दिया सस्ता लहंगा तो दुल्हन कर दिया शादी से मना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शादी के दिन हर लड़की का सपना होता है वह सुन्दर व आकर्षक दिखें। वह महंगी से महंगी और खूबसूरत ड्रेस पहनें, ताकि हर किसी की नजरें दुल्हन पर ही ठहर जाएं, पर ऐसा भी क्या सपना जो शादी ही तुड़वा दे।
हल्द्वानी से इसी संबंध में एक मामला सामनें आया है। जहां लड़के ने अपनी होने वाली दुल्हन को सस्ता लहंगा दिया तो उसको यह बिलकुल पंसद नहीं आया। और बात इतनी बिगड़ गयी कि लड़की ने शादी से करने से ही इनकार कर दिया। लड़के वालों ने शादी के कार्ड छपवा लिए थे, लेकिन बात नहीं बनी तो शादी कैंसिल करनी पड़ी। जानकारह के अनुसार लड़की हल्द्वानी में रहती है, जबकि होने वाला दूल्हा अल्मोड़ा का था। बताया जा रहा है कि लड़के ने दुल्हन के लिए लखनऊ से 10 हजार रुपये का लहंगा खरीदकर भेजा था, लेकिन ये लहंगा लड़की की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।

लड़के वालों तक खबर पहुंची तो मामला थाने पहुंच गया। लड़के पक्ष वालों ने बताय कि उन्होंने कार्ड भी छपवा दिए थे। लड़का-लड़की की जून में सगाई हुई थी। नवंबर में शादी के लिए तारीख निकाली गई थी, रिश्तेदार घर पर जुटने लगे थे, लेकिन मेन मौके पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। थाने में दुल्हन और दूल्हे पक्ष के बीच जमकर बहस हुई, पर लड़की शादी करने को राजी नहीं हुई। खैर दोनों पक्ष शादी के लिए तो राजी नहीं हुए, हां दोनों के बीच समझौता जरूर हो गया। समझौते के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को लौट गए। सिर्फ एक लहंगे के लिए शादी का टूट जाना, हर किसी हैरत में डाले हुए है। खासकर लड़के के परिजनों को बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   थराली की सोल घाटी में सड़क बनी मुसीबत! दलदल में फंसी Alto, ग्रामीणों ने पिकअप से रस्सी बांधकर निकाला बाहर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440