समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने लाखों की यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में नशीले पदार्थ व अवैध तस्करी रोकने के लिए अधीनस्थों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी के सफल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई
थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम महिला उप निरीक्षक श्रीमती मंजू ज्याला के द्वारा मय पुलिस टीम के क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु न्यू हल्द्वानी क्लब काठगोदाम की ओर नैनीताल रोड़ पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान उन्होंने सुबोध कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशनलाल हाल निवासी पलटन बाजार देहरादून स्थाई निवासी ग्राम गढ़ हिम्मत सिंह थाना दोवा जिला दोवा राजस्थान के पास से 624 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) वहीं भूपेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी बासे सुमगढ थाना कपकोट बागेश्वर के पास से 158 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम कांस्टेबल प्रकाश बडाल, संजीव राज एसओजी, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कुंदन कठायत
भानु प्रताप, अशोक रावत शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



