हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रदेश और हल्द्वानी की जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सुमित हृदयेश ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं बल्कि मानवता और करुणा का पर्व है। हमें इस अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर उनकी जिंदगी में भी खुशियों की रौशनी फैलानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदूषण-मुक्त, सादगीपूर्ण और सुरक्षित दीपावली मनाएं।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें समाज में एकजुटता और सकारात्मकता बढ़ाने की प्रेरणा देता है। “मैं कामना करता हूं कि यह दीपावली हर घर में नई आशा, ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विधायक हृदयेश ने प्रदेश की जनता के सुख-शांति और उन्नति की मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440