हल्द्वानीः वन दारोगा की सड़क हादसे में मौत मामले में नया मोड़, परिजनों ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज कार्यालय में तैनात वन दारोगा ललित मोहन जोशी की 13 दिसंबर को सड़क हादसे में मौत के मामले में नया मोड़ आया है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने इस केस में अज्ञात वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है।

मृतक वन दारोगा के पुत्र तुषार जोशी द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके पिता ड्यूटी से लौट रहे थे, जब हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर टांडा जंगल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी विभागीय बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ललित मोहन जोशी की मौत हो गई थी। तुषार ने यह भी आरोप लगाया कि संभवतः यह घटना जानबूझकर अंजाम दी गई हो।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने जानकारी दी कि बेटे की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 281 और 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र में उस समय से गुजरने वाले वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

गौरतलब है कि 14 दिसंबर को सामने आई प्रारंभिक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि दारोगा की मौत बाइक के फिसलने के कारण हुई थी। हालांकि, अब मृतक के बेटे द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। राजेश यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषी वाहन और चालक का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440