हल्द्वानीः रेरा एक्ट का विरोध तेज, 400 ट्रैक्टर लेकर किसान उतरे सड़कों पर, कई घंटों चला प्रदर्शन

खबर शेयर करें

आंदोलनरत किसानों का आरोप- रेरा एक्ट के तहत उनकी जमीनों को बेचने का उनका अधिकार छीना जा रहा है

समाचार सच, हल्द्वानी। भू संपदा नियामक प्राधिकरण (रेरा) के आधार पर कानून बनाने का विरोध तेज हो गया है। इसके खिलाफ शनिवार को किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतर आए। जिन्हें प्रशासन ने नवीन मंडी के पास रोक दिया। इसे लेकर किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के द्वारा रोके जाने से किसान आक्रोशित हो उठे और वहीं आंदोलन शुरू कर दिया और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिस कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। इस दौरान आंदोनलरत किसानों का आरोप था कि प्राधिकरण के रेरा एक्ट (रीयल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट) के तहत उनकी जमीनों को बेचने का उनका अधिकार छीना जा रहा है।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी की ओर से भू संपदा नियामक प्राधिकरण (रेरा) के आधार पर कानून लागू करने की बात कही है। इस कानून के लागू होने से नियम के अनुसार भूखंड में प्लाटिंग करनी पड़ेगी। इस कानून का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस कानून के विरोध में शनिवार को ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया गया। इसके तहत प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ नवीन मंडी गेट के समक्ष एकत्रित हुए। इसकी भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालने का प्रयास किया, प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इससे गुस्साए किसानों का कहना था कि 400 ट्रैक्टरों की परमिशन दिए जाने के बावजूद ट्रैक्टर रैली शहर में नही निकालने नहीं दी जा रही है और रैली को जबरन मंडी में रोक दिया गया है। इसलिए किसानों ने वही आंदोलन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

किसानों ने प्राधिकरण के रेरा एक्ट के आधार पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे बरेली रोड में जहां यातायात बाधित रहा। वहीं शहर में भी इसका खासा प्रभाव देखने को मिला। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के रेरा एक्ट के तहत उनकी जमीनों को बेचने का उनका अधिकार छीना जा रहा है। किसानों ने राज्य सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। जिसका नतीजा है कि छोटे किसान अपनी भूमि को बेच नहीं पा रहे हैं। अगर किसी प्रॉपर्टी डीलर को अपनी भूमि बेच रहे हैं, तो उसकी रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है।
इस दौरान किसानों की महारैली को समर्थन देने राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे जहां धरने का समर्थन किया। इस दौरान महारैली में भारी संख्या में किसान व उनके परिवारजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

इस दौरान मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि पार्टी डीलर किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर उसमें कॉलोनी बना रहे हैं, जिसके खिलाफ सीएम के निर्देश के बाद कार्रवाई की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों किसी तरह का कोई उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। जो भी किसान हैं, अपने नियम के अनुसार अपनी भूमि को बेच सकते हैं।

Haldwani: Opposition to the RERA Act intensified, farmers took to the streets with 400 tractors, protesting for several hours

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440