हल्द्वानीः पंचायत जीत की खुशी मातम में बदली, आभार जताने निकले पति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। हाल ही में पंचायत चुनाव में मिली जीत की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब बीडीसी सदस्य गंगा बिष्ट के पति का सड़क हादसे में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय दीवान सिंह, गौलापार के दौलतपुर निवासी, बीते दिन अपनी ई-स्कूटी से पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों से मिलने निकले थे। वे अपनी पत्नी की जीत के बाद लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे। शाम को सब्जी लेने बाजार जाते समय रास्ते में अचानक एक मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में तड़के गूंजी गोलियों की आवाज, पुलिस के शिकंजे में आया 10 मुकदमों वाला वांटेड, दो साथी भी गिरफ्तार

हादसे में दीवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। खुशी का माहौल चंद पलों में मातम में बदल गया।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही दबोचा गया बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज! बद्रीनाथ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440