
समाचार सच, हल्द्वानी। कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर गुरूवार को हल्द्वानी के सदर बाजार के व्यापारियों ने बाबा नीब करौरी महाराज जी को याद किया और पूजा अर्चना कर भक्त श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरण किया।
आपकों बताते चले कि भगवान हनुमान जी के परम उपासक, महान संत, विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के परम पावन श्री कैंची धाम का 59वां स्थापना दिवस है। इसी को लेकर विगत वर्ष की भांति आज यहां सदर बाजार के व्यापारियों ने बाबा नीब करौरी महाराज की चित्र पर पुष्प वर्षा कर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह यहां विशेष पूजा में मौजूद रही। तद्पश्चात प्रसाद में मालपुए व हलुवे का प्रसाद वितरण किया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण करने में शामिल थे।
प्रसाद वितरण में प्रेम पाल ‘छोटू’, शुभम कश्यप, मिन्टू गुप्ता, सरदार टिक्कू, श्याम गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदीप सागर व विशाल गोल्डी सहित आदि व्यापारियों ने सहयोग किया।
Haldwani traders remembered Baba Nib Karori Maharaj on the foundation day of Kainchi Dham temple, distributed Malpua in Prasad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















