हल्द्वानी: सब्जी खरीदते समय कुछ लोगों ने की अधेड़ से मारपीट, बेटे ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने कुछ लोगों पर पिता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम तल्ला फुलचौड़ रामपुर रोड निवासी देवेंद्र सिंह खड़ाई ने कहा है कि उसके पिता किशन सिंह खड़ाई बीती 28 अप्रैल को पंचायत घर चौराहे के पास सब्जी खरीद रहे थे कि तभी हिमांशु आर्या उर्फ गंजा, कमल चौधरी, संतोष व एक अन्य वहां आ धमके और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   विशेषज्ञ डॉक्टर को धमकी देने का आरोप: भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440