हल्द्वानी में अब चालान भुगतने की समस्या से मिलेगी निजात, एसएसपी ने किया बहुद्देशीय भवन में ट्रैफिक सेल का शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लोगों को चालान भुगतने में किसी भी प्रकार की समस्या न होए इसके लिए ट्रैफिक सेल शुरू किया गया है। पुलिस बहुद्देशीय भवन में बने इस सेल का शुभारंभ एसएसपी पंकज भट्ट ने किया। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि जनता द्वारा लगातार यह समस्या बताई जा रही थी कि हल्द्वानी में सीपीयू एवम् यातायात सैल द्वारा चालान करने पर निस्तारण हेतु उन्हें काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता है। शहर से दूर होने के कारण काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में भी ट्रैफिक सैल हल्द्वानी का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यालय में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण के साथ.साथ ट्रैफिक आई एप के चालानों का भी निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से लोगों को चालान छुड़ाने के लिए इधर.उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, यातायात निरीक्षक राकेश माहरा, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसपी के वाचक दान सिंह मेहता समेत कई यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री धामी 9 को हल्द्वानी पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में होंगे शामिल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440