प्रशासन ने क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा, आवाजाही पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के मिलने के बाद डीएम सविन बंसल ने बनभूलपुरा तथा उसके आसपास के क्षेत्र को 72 घंटे के लिए कम्पलीट लाकडाउन कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। पूरे इलाके की निगरानी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। बेरिकेटिंक लगाकर सम्पूर्ण बनभूलपुरा क्षेत्र मे सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रशासन ने गुरूवार को ललित आर्य महिला इन्टर कालेज प्रांगण मे बनभूलपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों मौलाना, मौलवियों तथा विभिन्न राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बनभूलपूरा क्षेत्र में बाहर से आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही रात 12 बजे के बाद कोई भी बनभूलपुरा निवासी घर से बाहर नहीं आयेगा।
सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र को पंाच सेक्टरों में बांटा गया है। पहला सेक्टर किदवई नगर होगा जिसमें केमू स्टेशन, रेलवे बाजार, किदवई नगर तथा गफूरबस्ती को शामिल किया गया है। चोरगलिया रोड दूसरा सेक्टर होगा जिसमे लाईन नम्बर- 12 से 18 तक का क्षेत्र नई बस्ती, गौलापुल तक का एरिया शामिल है। तीसरा सेक्टर इन्दिरा नगर होगा जिसमे गौलापुल, इन्दिरा नगर से शनिबाजार रोड से मण्डी गेट तक का क्षेत्र शामिल किया गया है। चौथे सेक्टर के तौर पर बरेली रोड होगा जिसमें उजाला नगर तथा गांधीनगर शामिल किये गये हैं, ताज चौराहा पांचवे सेक्टर के तौर पर चिन्हित किये गये हैं, चौकी मंगल पड़ाव, मछली बाजार, लाइन नम्बर -1 से 11 तक का क्षेत्र तथा ताज चौराहा क्षेत्र शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर आफिसर तथा सेक्टर पुलिस आफिसर की तैनाती की जा रही है। इनकी निगरानी में सेक्टर वाइज सभी व्यवस्थायें एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा क्षेत्र की समस्याओ का निराकरण भी किया जायेगा। प्रत्येक सेक्टर में पार्षद तथा उनके साथ दो सहयोगी कार्य करेंगे।
उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र मे सरकारी सस्ते गल्ले का वितरण के साथ ही खाद्यान व राशन की आपूर्ति जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा करायी जायेगी। प्रत्येक सेक्टर मे एक-एक मेडिकल स्टोर तथा एक-एक जनरल स्टोर खोला जायेगा। इन दुकानों से कॉल करने पर दवाइयां तथा रोजमर्रा की वस्तुओं लोगों के घरों तक दुकानदार द्वारा पहुंचायी जायेगी। किसी भी सामान व दवाई की बिक्री दुकानों से नही होगी, जल्द ही इन दुकानदारों के नम्बर सार्वजनिक किये जायेंगें। उन्होंने कहा कि किसी भी आवश्यकता व समस्या के लिए लोग अपने क्षेत्र के पार्षद को भी कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के सभी सेक्टरों मे गैस की होम डिलीवरी करायी जायेगी। साथ ही सचल वाहनों के माध्यम से सब्जी आदि की भी आपूर्ति की जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी समस्या के लिए कोरोना कन्टोल रूम 05946-281234 पर कॉल कर सकते है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौडियाल ने कहा कि यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसक सरकार की तरफ से पूरा इलाज निःशुल्क किया जा रहा है और लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने पार्षदो एवं धर्म गुरूओं से अपील की कि वे कोरोना वायरस के बारे मे जानकारी दें तथा हर हाल मे प्रशासन का सहयोग करें।
उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्याय आयोग मजहर नईम नवाब ने कहा कि हम सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए तथा सभी मिलकर प्रशासन का हाथ जुटायें। नगर आयुक्त सीएस मर्ताेलिया ने बताया कि नगर निगम बनभूलपुरा के सभी वार्डाे मे युद्व स्तर पर सेनेटाइजेशन तथा सफाई का काम किया जायेगा।
बैठक मे निदेशक डेरी जीएस नगन्याल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डा0 मनोज काण्डपाल, क्षेत्राधिकारी शान्तनु पराशर, जला कार्यकम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, पार्षद लईक अहमद, जाकिर अहमद, शाकिर अहमद, मौलम आरिफ, अरशर अयूब, गूडडू वारसी, इमरान खान, जीशान परवेज, तुफैल अहमद, शुऐब अहमद, मौलाना मुकीम, मुफ्ती शाजिद अजहरी, जाकिर अंसारी, शकील अहमद शलमानी मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


