GST कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए हल्द्वानी के स्वीट्स-रेस्टोरेंट कारोबारी, 20 सितंबर को आम सभा में बनेगी आंदोलन की रणनीति

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट कारोबारियों पर जीएसटी विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर हल्द्वानी के व्यापारियों में नाराजगी सामने आई है। इसी मुद्दे को लेकर प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से पीलीकोठी चौराहा स्थित संकल्प बैंकट हॉल में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कारोबारियों ने जीएसटी विभाग की कार्रवाई पर चर्चा करते हुए इसे लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और भविष्य में ऐसी कार्रवाई की पुनरावृत्ति न होने की मांग उठाई।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि किसी भी कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। कारोबारियों से जुड़े मामलों को लेकर संगठन स्तर पर मजबूती से आवाज उठाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आगे आने पर जोर दिया गया।

20 सितंबर को होगी आम सभा, जीएसटी कार्यालय घेराव पर बनेगी रणनीति
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस मामले को लेकर जल्द ही जीएसटी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके लिए आगामी 20 सितंबर को शाम 4 बजे हिन्दू धर्मशाला में आम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार | आश्विन मास की शुरुआत के साथ जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किसे मिलेगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

आम सभा में शहर के स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट कारोबारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि यदि भविष्य में किसी व्यापारी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई होती है तो उसका संगठनात्मक स्तर पर किस प्रकार विरोध किया जाए और व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाए।

यह भी पढ़ें -   विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल दुग्ध संघ में गूंजे जयकारे, मशीनरी की पूजा के साथ संघ की तरक्की और खुशहाली की कामना

व्यापार मंडल ने सभी स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट स्वामियों से आम सभा में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। संगठन की ओर से व्यापारियों को एकजुट होकर अपनी बात रखने का आह्वान किया गया।

बैठक में कमल मेहरा, राघव जोशी, गोपाल सिंह, विजय बिष्ट, किंशुक सती, हीरा सिंह, जीवन सिंह, प्रकाश सिंह, राजेश जायसवाल, शुभम बिष्ट, योगेश शर्मा, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, मनोज जायसवाल, उपेन्द्र कनवाल सहित हल्द्वानी के बड़ी संख्या में स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट कारोबारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440