समाचार सच, हल्द्वानी। यहां कंपनी का एजेंट बनाने के नाम पर एक युवक से हजारों की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली बरेली रोड निवासी हेमंत जोशी ने कहा है कि उसे शिवांस वॉलेट पेयमेंट पैरैट लिमिटेड के एजेंट की आईडी दी गई। इस कंपनी के पोर्टल से उसने तीन ट्रांजेक्शन किए। लेकिन इसके बाद उसके खाते में यह रक ट्रांसफर नहीं हुई। इस पर उसने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा तो टालमटोली की गई। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस की गुहार लगाई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



