रेलवे ट्रैक के पास खंडहर से बरामद हुआ महिला का आधा जला हुआ शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महानगर पुलिस ने रीठा मंडी के निकट रेलवे ट्रैक के पास स्थित खंडहर मे से एक महिला का अधजला शव बरामद किया हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर, शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस चौकी लक्की बाग को सूचना मिली की रीठा मंडी के निकट रेलवे ट्रैक के पास स्थित खंडहर में एक महिला का अधजला हुआ शव पड़ा हुआ है सूचना पर तत्परता दिखाते हुए लखीबाग पुलिस चौकी व कोतवाली नगर पुलिस फोर्स सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर रेलवे ट्रैक के पास खंडहर में महिला का अधजला शव मिला जिसके दाहिने हाथ पर विमला लिखा हुआ था, तथा बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू बने थे। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना हैं की शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रहीं हैं।

यह भी पढ़ें -   कुमाऊँ के मरीजों को अब महानगर नहीं जाना पड़ेगा - विधायक सुमित हृदयेश ने किया अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440