ध्वस्तीकरण के विरोध में हल्द्वानी में आधे दिन प्रतिष्ठान बंद का दिखा व्यापक असर, कल को निकालेंगे मशाल जुलूस

खबर शेयर करें

-विधायक सुमित ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर दिया समर्थन, कहा-अगर कार्यवाही हुई तो वह स्वयं बुलडोजर के आगे खड़े होकर करेंगे विरोध

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे ध्वस्तीकरण के विरोध में हल्द्वानी में आधे दिन प्रतिष्ठान बंद का व्यापक असर दिखायी दिया। मंगलवार को महानगर के प्रभावित व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान को दिन के 1 बजे तक बंद रखा और महिला चिकित्सालय के समीप धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि अगर प्रशासन नहीं चेता तो कल 17 जनवरी की शाम 5 बजे से नगर में मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करेंगे। इधर विधायक सुमित हृदयेश सहित कई जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंच कर अपना समर्थन दिया। विधायक सुमित हृदयेश ने शासन-प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर कार्यवाही हुई तो वह बुलडोजर के समक्ष खड़े होकर पुरजोर विरोध करेंगे।

संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के आहवान पर मंगलवार को प्रभावित व्यापारियों ने दिन के 1 बजे तक अपना प्रतिष्ठान बंद रखा और महिला चिकित्सालय के समीप धरना प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन की उक्त नीति का पुरजोर विरोध किया। व्यापारियों के उक्त आंदोलन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, देवभूमि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल समिति, प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला व नगर के पदाधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

इधर विद्यायक सुमित हृदयेश, विमला सांगूड़ी, पूर्व पार्षद नीमा भट्ट, कांग्रेसी नेत्री पुष्पा नेगी व विमला सागुड़ी आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने जिला प्रशासन द्वारा दिया गया नोटिस को गलत बताया। उनका कहना था कि यहां की आवश्यकता है आइएसबीटी और रिंग रोड की, ना कि 70 से 80 साल पुराने दुकानदारों को उजाड़ कर उन्हें बेरोजगार करने की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चौड़ीकरण के नाम पर जो भी ध्वस्तीकरण किया जा रहा उसके बाद भी यहां की यातायात व्यवस्था नहीं सुधरेगी। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित व्यापारियों के साथ खड़े है। अगर कार्यवाही हुई तो वह स्वयं बुलडोजर के आगे खड़े होकर विरोध करेंगे।

धरना स्थल पर व्यापारियों द्वारा जिला प्रशासन की इस नीति का विरोध करते हुए कहा कि एक तरफ शहर के सौन्दर्यीकरण की बात होती है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को उजाड़ने का फरमान सुनाया जाता है। जबकि व्यापारी समाज ही देश की प्रगति का प्रमुख अंग है, व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। धरना स्थल पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल समिति के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अग्रवाल द्वारा रैली को संबोधित करते हुए समर्थन का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा व्यापारियों के समर्थन हेतु आभार जताते हुए कहा कि ये लड़ाई केवल पीड़ित व्यापारियों की नहीं है, ये जिला प्रशासन प्रथम चरण कह रहा है, आगे न जाने किन-किन व्यापारी की बारी होगी, इसलिए वर्तमान में प्रभावित व्यापारियों को सहयोग करके प्रशासन चेता दें कि यह 65 व्यापारी अकेले नहीं है, इनके साथ हल्द्वानी का पूरा व्यापारी साथ है। उन्होंने बताया कि कल करीब शाम 5 बजे मशाल लेकर नगर में जुलूस निकाला जायेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों का आहवान करते हुए कहा कि मशाल जुलूस में नगर के समस्त व्यापारीगण अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होकर उक्त आंदोलन को सफल बनाये।

इस दौरान व्यापारियों ने महिला चिकित्सालय से जुलूस निकाल कर व्यापारी शक्ति का प्रदर्शन किया और गुरूद्वारा गली, पटेल चौक, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, शारदा मार्केट, बर्तन बाजार में जुलूस के माध्यम से व्यापारियों से समर्थन जुटाया।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, सह जिलाकोषाध्यक्ष शिव कपूर, गौरव गुप्ता, संदीप सक्सेना, हरीश जोशी, किरन जोशी, कुसुम जोशी, मुकेश धींगरा, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास धींगरा, मोहम्मद अनीस, केतन गुप्ता, शिव कपूर, राजू जोशी, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, बसन्त बाबा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल सहित पीड़ित व्यापारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440