कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गार्द, थाना भवन, कार्यालय, बैरिकों व हवालात का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात भोजनालय का निरीक्षण करते हुए जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाने के अभिलेखों एवं लंबित अभियोगों की समीक्षा कर संबंधित स्टाफ को रिकॉर्ड के उचित रख-रखाव तथा विवेचना अधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

क्षेत्राधिकारी द्वारा सीसीटीएनएस सहित सभी ऑनलाइन पोर्टलों की समीक्षा की गई तथा प्रभारी निरीक्षक को इन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान माल मुकदमाती के पुलिंदों का मालखाना रजिस्टर से मिलान कर लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अस्लाह, एम्युनिशन व म्यूनिशन की गिनती कर उनके रख-रखाव, साफ-सफाई एवं खोलने-जोड़ने के अभ्यास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

हेल्प डेस्क पर आने वाले आगंतुकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शिकायतों पर की गई पुलिस कार्रवाई के संबंध में फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, उ0नि0 मनोज यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440