हरिद्वार पुलिस ने किया शादाब हत्याकांड का खुलासा, 2 हत्यारे गिरफ्तार, यह रही हत्या की वजह…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार के गांव मुखियाली खुर्द में बीते 5 अप्रैल की रात में हुए शादाब हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। इस हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने खुलासे में बताया है कि शादाब की हत्या जुआ में रुपए जीतने के बाद दोबारा न खेलने पर की गई है।

बता दें कि 5 अप्रैल की रात लक्सर पुलिस को 112 नंबर कॉल से मखियाली खुर्द गांव में एक हत्या के बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सत्यता का पता लगाने के लिए और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लक्सर पुलिस को निर्देश दिए। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मृतक शादाब के चाचा सलीम की तहरीर पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी राकीब पुत्र यामीन और गुलशेर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मखियाली खुर्द को कुआं खेड़ा बाईपास तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का खुलासा करते हुए पकड़े गए दोनों आरोपी खेती-बाड़ी का काम करने के साथ ही जुआ खेलने के आदी हैं। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को शादाब और उसके चार दोस्त जुआ खेल रहे थे. जिसमें मृतक शादाब रुपए जीतने के बाद अपने घर जाने लगा. मगर दोबारा खेलने से मना करने पर नाराज होकर उन चारों ने शादाब की ही शर्ट से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में एक कोने में छिपा दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त शाबाद की शर्ट, ताश की गड्डी और लूटे 3200 रुपए भी बरामद किए हैं।
इधर पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मामले के अन्य नामजद दो आरोपी एहतसाम और गुलजार की पुलिस तलाश जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440