हरिद्वार गंगा नदी में बहता हुआ मिला महिला का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में एक महिला का शव बहता हुआ पाया गया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सूचना के प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित तरीके से मौके पर पहुंचकर महिला के शव को नदी से निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद, शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने बताया है कि महिला का शव हर की पैड़ी की तरफ से पानी में बहकर आया है। पुलिस ने शव को हरिद्वार के शंकराचार्य चौक के दिव्यांग घाट से बाहर निकाला है। महिला कौन है, कैसे उसकी मौत हुई और किन कारणों से हुई ये अभी साफ नहीं हो पाया है। महिला की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी तलाशी कार्रवाई कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को जांच रही है। ताकि पता चल सके कि महिला कहीं किसी हादसे या साजिश का शिकार तो नहीं हुई है।
कनखल पुलिस ने बताया कि महिला की व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष की हो सकती है और उनकी लम्बाई करीब 5 फीट 4 इंच होगी। उनके रंग को गेहूंआ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440