धूमधाम से मना पंचम वार्षिकोत्सव, श्रीकृष्ण-राधा की मूर्ति की हुई स्थापना

समाचार सच, हल्द्वानी। सिद्धेश्वर श्री बालाजी श्री संकट मोचन मेहन्दीपुर बालाजी दरबार के पंचम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मन्दिर परिसर में विधिविधान के साथ श्रीकृष्ण-राधा की मूर्ति की स्थापना की गयी। साथ ही श्री चैतन्य मंडल द्वारा हरिनाम संर्कीतन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यहां बरेली रोड अम्बेडकर नगर स्थित दरबार में बीते दिन से प्रारम्भ अखण्ड रामायण पाठ के गुरूवार परायण किया गया। तद्पश्चात श्रील नित्यानन्द पाद आश्रम गोकुलधाम गौशाला हल्दूचौड़ के श्री चैतन्य मंडल द्वारा हरिनाम संर्कीतन किया गया। संर्कीतन से उपस्थित भक्त श्रद्धालु जमकर झूमने को मजबूर हो गये। बाद में पंचम वार्षिकोत्सव का यज्ञ-हवन व आरती के साथ समापन हुआ और विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मन्दिर महन्त अमित कुमार, सुनील शर्मा, हरीश सागर, कांता प्रसाद, किशन लाल सागर, विजय साहू, राजेश भारती, बीना देवी, गुंजन सागर व शुभम सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


