उत्तराखंड के वीर सपूत हवलदार रोशन चंद नहीं रहे, सैन्य सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना की 20 असम राइफल्स में तैनात हवलदार रोशन चंद का लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और सैन्य समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

खटीमा के ग्राम ऊंचीमहुवट निवासी 56 वर्षीय हवलदार रोशन चंद वर्तमान में असम स्थित 20 असम राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए पहले आईटीबीपी रेफरल अस्पताल, नोएडा में भर्ती कराया गया, जहां लगभग एक वर्ष तक उनका इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें शारदा अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ऊंचीमहुवट लाया जा रहा है। सेना की ओर से उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार बनबसा स्थित शारदा घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   11 हजार उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद, शासन ने सभी विभागों को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

हवलदार रोशन चंद के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सैन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देश सेवा के योगदान को नमन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440