हादसे का शिकार हुआ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन, बाल-बाल बचे

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन मंगलवार को थलीसैण में हादसे का शिकार हो गया है। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री बाल-बाल बच गये हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्की चोटें आयी हैं। वह पौड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देहरादून लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत मंगलवार की शाम को थलीसैंण से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देहरादून को लौट रहे थे। रास्ते में चोंरिखाल के समीप उनका वाहन सड़क में जमे पाले में रपटकर सड़क पर ही पलट गया। मंत्री को हल्की चोट आई हैं। मंत्री के साथ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र रावत, मातवर सिंह भी मौजूद थे, सभी सकुशल हैं। अब वह दूसरे वाहन से देहरादून जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: घास लेने गई महिला को उठा ले गया गुलदार, 2 किमी दूर जंगल में मिला शव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440