होली 2023: बहुत भारी पड़ सकती है होलिका दहन पर की गई ये एक गलती, तेजी से करती है कंगाल!

खबर शेयर करें

Holi 2023: This one mistake made on Holika Dahan can be very heavy, it makes you poor fast!

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों वाली होली का त्यौहार मनाया जाता है। होलिका दहन को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं इनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इस साल 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने नृसिंह अवतार लेकर अपने परम भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी और उसे अग्नि से बचाया था। तब से ही होली का त्यौहार मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   रोज सुबह खाली पेट नाशपाती खाने के फायदों के बारे में जानते हैं

होलिका दहन के दिन ना करें ये गलतियां
होली के दिन लोग उपले और सूखे हुए पेड़ की लकड़ी को इकट्ठा करके उन्हें जलाते हैं। साथ ही भक्त पहलाद की पूजा भी की जाती है। होलिका दहन के दिन या होलिका दहन की पूजा में की गईं गलतियां अमीर से अमीर आदमी को भी कंगाल बना सकती हैं। इसीलिए होलिका दहन के दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।

  • होलिका दहन के दिन कभी भी ना तो पैसे उधार देना चाहिए और ना ही उधार लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में कंगाली आती है और धीरे-धीरे सुख-समृद्धि में कमी आती जाती है।
  • ऐसे लोग जिनका केवल 1 पुत्र है उन पति-पत्नी को कभी भी होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित नहीं करनी चाहिए। वहीं जिन लोगों की दो संतान हैं यानि कि एक पुत्र और एक पुत्री है, वो लोग होलिका दहन कर सकते हैं।
  • होलिका दहन के दिन कोई भी सफेद चीज नहीं खानी चाहिए. दरअसल होलिका दहन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को किया जाता है और इस दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय रहती हैं। सफेद चीजों का सेवन करने से यह नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। इसीलिए इस दिन सफेद मिठाई, खीर, दूध या दही खाने से परहेज करें।
  • कभी भी होलिका दहन में हरे भरे पेड़ों को काटकर उसकी लकड़ियां उपयोग में नहीं लाएं. बल्कि होलिका दहन में सूखी लकड़ी का ही उपयोग करना चाहिए।
  • होलिका दहन के दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। विशेष तौर पर माता का अपमान करना आप पर बहुत भारी पड़ सकता है और देखते ही देखते आप कंगाल हो सकते हैं. बेहतर होगा कि माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440