-होली गायन प्रतियोगिता में हीरानगर होली दल प्रथम व शिव शक्ति उंचापुल द्वितीय
-जीवन में सतरंगी खुशियों को लाने का प्रतीक होली पर्व : बेला तोलिया

समाचार सच, हल्द्वानी। सारथी सहयोग समिति के तत्वाधान में यहां शनिवार को उंचापुल रामलीला मैदान हल्द्वानी में रंगोत्सव-2020 सीजन-4 (होली मिलन समारोह) का रंगारंग आयोजन किया गया। इस दौरान होली गायन प्रतियोगिता व फूलो की होली का आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फ़ूलो की होली, दिव्यांशु ग्रुप, ऋषभ रौतेला व रहबर की टीम ने सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व रंगो का त्योहार है, यह आपसी भाईचारा बनाते हुए जीवन में सतरंगी खुशियों को लाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे आपसी प्रेम व्यवहार बनाते हुए समाज में एकता का संदेश देना चाहिए, जिससे समाज व देश मजबूत होगा और हम सभी का व्यक्तित्व विकास भी होगा।
समिति अध्यक्ष नीतू रौतेला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संस्था समाज में समाजसेवा के हितार्थ कार्य समय समय पर करती रहती है, उसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

होली गायन प्रतियोगिता में हीरानगर महिला होली दल ने प्रथम स्थान, शिव शक्ति उंचापुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि साथी हाथ बढ़ाना ने तीसरा स्थान व महिला मंगल दल व पर्वतीय सांस्क़तिक कला मंच ने प्रोत्साहन पुरुस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को श्रीमती तोलिया व समाजसेवी विजय पाल ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नागेश दुबे, मोहन रावत, श्याम सिंह परिहार, तनुजा जोशी, जसविंदर सिंह भसीन, शैलेंन्द्र सिंह दानू, मोहिनी रावत, लीला मनराल, अलका टंडन, भावना आर्या, अंजलि तिवारी, उर्मिला परिहार, दया बिनवाल, शिखा सिंह, पूर्णिमा रजवार, अलका सिंह, मोहिनी पालीवाल, दीप्ति त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता निर्णायक ऊषा मुकेश व डॉ गुंजन जोशी रही।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


