घर में बनाए मास्क निर्धन लोगों में बांट रही हैं पार्वती किरौला

खबर शेयर करें

खालसा नेशलन बालिका इन्टर कालेज की सेवानिवृत्त प्रवक्ता है श्रीमती किरौला

समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात दुश्मन कोरोना बीमारी के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक अपने-अपने तरीके से जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहा हैं। इस मुश्किल समय में लंगर, चिकित्सा सुविधा, राशन की मदद करने वाले पीछे नहीं हैं। हल्द्वानी महानगर की नवाबी रोड निवासी पार्वती किरौला इस आपदा की घड़ी में असहाय व निर्धन लोगों को वायरस के बचाव के लिये मास्क उपलब्ध करवा रही हैं। वह घर पर स्वयं अपने हाथों से मास्क तैयार करती हैं और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क बांट कर सेवा में लग गयी हैं।

गौरतलब है कि खालसा नेशनल बालिका इन्टर कालेज हल्द्वानी से सेवानिवृत्त प्रवक्ता पार्वती किरौला तमाम सामाजिक कार्यों में बखूबी जिम्मेदारी निभाती आयी है। इन दिनों घर में बुटीक की मशीनरी से वह मास्क बनाती है और जरूरतमंदों को मास्क बांटकर पुण्य बांट रही हैं। विशेषकर गरीब बच्चों को मास्क बांटकर समाजसेवा का कार्य कर रही हैं। ताकि लोग कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के संक्रमण से बच सके। श्रीमती किरौला की इस पहल की सभी तारीफ कर रहे हैं।

श्रीमती किरौला बताती हैं कि उन्होंने देखा कि अपने क्षेत्र में निर्धन बच्चों व उनके माता-पिता ने मास्क नहीं पहना है और मास्क नहीं खरीद सकते, तो उन्हें यह आइडिया आया कि मास्क बांट कर सेवा की जाये और कपड़े का इंतजाम करके मास्क तैयार करने में जुट गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

One thought on “घर में बनाए मास्क निर्धन लोगों में बांट रही हैं पार्वती किरौला”

  1. श्रीमती किरौला जी को इस पावन कार्य हेतु बहुत बहुत साधुवाद।