घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आजमाएं धूप से जुड़े ये आसान उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। समाचार स नियमित रूप से धूप-दीप करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी परेशानियाँ दूर होती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, धूप के उपाय करने से घर में मौजूद वास्तु दोष और नकारत्मकता ऊर्जा दूर होती है।

हिंदू धर्म में भगवान के समक्ष धूप-दीप करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि नियमित रूप से धूप-दीप करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी परेशानियाँ दूर होती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, धूप के उपाय करने से घर में मौजूद वास्तु दोष और नकारत्मकता ऊर्जा दूर होती है। आज के इस लेख में हम आपको धूप से जुड़े ज्योतिषीय टोटके बताने जा रहे हैं –

-घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालने के लिए लोबान को गाय के गोबर के उपले की आग में रख दें। जब लोबान जलने लगे तो उससे निकल रहे धुंए को अच्छे से सारे घर में घुमाएं। ऐसा करने से घर से नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाएगी और घर में सकारात्मकता आएगी।

यह भी पढ़ें -   दशहरा 2026: इस दिन किए जाने वाले पूजन का ज्योतिषीय महत्व

-अगर आपको लगता है कि आपके घर में किसी ने कुछ तंत्र-मंत्र कर रखा है तो जावित्री, गायत्री और केसर को कूटकर मिला लें। इसके बाद इसमें गुग्गल मिला लें। इस मिश्रण की धूप नियमित रूप से 21 दिनों तक शाम के समय करें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारत्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

-घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालने के लिए लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चदंन को एक साथ मिलाकर जलाएं और इसका धुआँ घर के हर कोने तक फैलाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाएगी।

  • एक कटोरी में तेल लेकर उसको धूप में अच्छे से गर्म होने दें। इसके बाद रात में जलती हुई लकड़ी या उपले को जलाकर उसके ऊपर लोबान को रख दें। जब लोबान जलने लगे तो उसमें धीरे-धीरे कटोरी वाले तेल को डालते रहें और इसके धुंए को घर में अच्छे से फैलाएं। यह घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को दूर करने का बहुत अच्छा उपाय है।
  • नकारात्मकता को घर से निकालने के लिए पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर इसकी धूप बना लें। इन चीजों को सूर्य अस्त होने से पहले कंडों में रख कर जला लें। इस उपाय को 21 दिन तक लगातार करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
  • नकारात्मक ऊर्जा को घर से मुक्त करने के लिए गुरुवार और रविवार को लोबान, गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। चाहे तो इसमें पके चावल भी मिला सकते हैं। इससे एक सुगंधित वातावरण बनेगा जो घर से नकारात्मक ऊर्जा को निकालने में मदद करेगी। (साभार- प्रिया मिश्रा )
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440