घर – घर में सुंगधित करने वाली धूप लोबान किस काम आती है आइए जानते हैं इसके फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लोबान धूप का नाम आपने सुना ही होगा। इसका प्रयोग घरों के अंदर और मंदिरों मे किया जाता है। लोबान दूप एक सुगंधित पदार्थ होता है। जिसका सबसे ज्यादा प्रयोग पूजा स्थलों के अंदर भी किया जाता है। लोबान धूप के फायदे के बारे मे जानने से पहले लोबान के बारे मे जान लेते हैं। इसका प्रयोग देवी दूर्गा की पूजा करने के लिए भी किया जाता है।

लोबान क्या होती है?
लोबान फ्रेंकनेसीस नामक पेड़ से प्राप्त होती है। यह पेड का गोंद है। जोकि काफी सुगंधित होता है। यह पेड़ बोसवेलिया प्रजाति का है। इसकी 5 प्रजातियां हैं जोकि लोबान का उत्पादन करती हैं। लोबान शब्द का मतलब होता है उच्च गुणवत्ता वाली धूप।यह एक अंग्रेजी शब्द है। लोबान का व्यापार अरब प्रायद्वीप पर 6,000 से अधिक वर्षों से किया जा रहा है। ग्रीक इतिहासकार हेरोडोटस लोबान के बारे मे जानता था। उसने बताया की गम पेड़ों के अंदर रहने वाले सांपों की वजह से इनकी कटाई आसान नहीं होती थी। इसलिए लोबान को जलाकर सांपों को भगाया जाता था।
दक्षिणी अरब पुरातनता में लोबान का एक प्रमुख निर्यातक था, जिसमें से कुछ को चीन के रूप में कारोबार किया गया था। 13 वीं शताब्दी के चीनी लेखक और सीमा शुल्क निरीक्षक झाओ रुगुआ ने लोबान के बारे मे लिखा था। लोबान कई ग्रेड के अंदर आती है। आयु रंग और सुगंध के अनुसार इनकी ग्रेड अलग अलग होती हैं। सिल्वर और होजरी को लोबान का उच्चतम ग्रेड माना जाता है।

यदि लोबान के उत्पादन की बात करें तो 82 प्रतिशत से अधिक सोमालिया से आता है, और लोबान दक्षिणी अरब और इथियोपिया, सूडान, और अन्य मध्य अफ्रीकी देशों से भी उत्पादित होती है।

लोबान धूप के फायदे
लोबान धूप का प्रयोग कई जगहों पर किया जाता है। इसके बारे मे आप भी जान चुके होंगे । वैसे तो लोबान धूप के कई सारे फायदे हैं। जिनमे से कुछ लोबान धूप के वैज्ञानिक फायदे हैं तो कुछ धार्मिक फायदे भी हैं। नीचे हम आपको वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों फायदों के बारे मे बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

लोबान धूप के फायदे पर्यावरण शुद्व होता है
यह लोबान धूप का एक बड़ा फायदा है। जहां पर लोबान को जलाया जाता है। उसकी सुंगध निकलती है। जिससे आस पास का पर्यावरण शुद्व होता है। आस पास यदि दूर्गंध आ रही है तो वह दूर हो जाती है। लोबान धूप आस पास के वातावरण को सुगंधित करती है।

नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है
जब आप इसको घर के अंदर जलाते हैं तो यह घर के अंदर मौजूद नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है। मतलब आपके घर के आस पास जो बुरी आत्माएं होती हैं। उनको दूर भगा देती है। जिसका परिणाम अच्छा होता है। यह बुरी आत्माएं आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं। यह भी लोबान का एक फायदा है।

मानसिक तनाव को दूर करती है
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि लोबान डिप्रेशन को कम करने का काम भी करती है। डिप्रेशन एक प्रकार की मानसिक बिमारी होती है। जिसके अंदर रोगी किसी बात को सोच सोच कर बहुत परेशान हो जाता है। जिस घर के अंदर लोबान जलाई जाती है। यदि वहां पर कोई डिप्रेशन का रोगी है तो उसे राहत मिलती है। इसके अलावा यह डिप्रेशन को पैदा होने से रोकने का काम भी करती है। क्योंकि यह दिमाग को रिलेक्स करती है।

दिमाग को शांत करती है
लोबान हमारे दिमाग को शांत करती है। जिससे हम स्ट्रेस फ्री और रिलेक्स महसूस करते हैं। सांस से जब लोबान हमारे दिमाग के अंदर जाती है तो यह प्रोटीन को प्रभावित करती है। जिससे हमारा दिमाग शांत रहता है। और एक तरह से हमारे दिमाग मे काफी अच्छा फील होता है। यह कोई बनाई हुई चीज नहीं है वरन प्राक्रतिक होने की वजह से इसका कोई साईड प्रभाव भी नहीं होता है।

पॉजिटिव एनर्जी को लाती है
ऐसा माना जाता है की लोबान धूप जलाने से पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर आती है। पॉजिटिव एनर्जी का मतलब है। घर के अंदर देवी देवता या अच्छी आत्मांए आती हैं। जिससे कल्याण होता है। और बुराई का अंत होता है। इसवजह से भी लोबान को जलाया जाता है।

लोबान धूप के फायदे स्मरण शक्ति बढ़ाने मे
यदि आप रोज लोबान घर के अंदर जलाते हैं और इसके सामने बैठते हैं तो यह स्मरण शक्ति को भी बढ़ाती है। ऐसा माना जाता है कि यह दिमाग को शांत करती है। और जिससे दिमाग बेहतर तरीके से चीजों पर फोक्स कर पाता है। और दिमाग से बेकार के विचार निकलते हैं। जिससे मैमोरी पॉवर बढ़ता है।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

शारीरिक थकान भी कम होती है
यदि आप रोजाना लोबान जलाते हैं तो इससे कई सारे फायदे हैं। एक लोबान का फायदा यह भी है कि इससे शारीरिक थकान कम होती है। यदि आप शारीरिक रूप से थके थके रहते हैं तो अपने घर के अंदर शाम को लोबान अवश्य जलाएं। इससे आपकी शारिरिक थकान अवश्य ही दूर होगी ।

त्वचा की झनझनाहट
यदि आपकी त्वचा के अंदर झनझनाहट की समस्या है तो आपको अपने घर के अंदर एक बार लोबान जलाकर अवश्य ही देखना चाहिए । जब आप कुछ दिनों तक लोबान जलाकर उसके धुएं के सामने बैठेंगे तो निश्चय ही आपकी त्वचा की झनझनाहट कम होगी या खत्म हो जाएगी।

एक अध्ययन के अंदर यह कहा गया है की लोबान रचात्मकता को विकसित कर सकता है। मानसिक सुरक्षा प्रदान करता है और यह प्रेरणा को विकसित करता है। लोबान मूल रूप से थाईलैंड, मलेशिया और ईस्ट इंडीज के द्वीप से आयात किया जाता है। इसका प्रयोग हिंदु ही नहीं करते हैं। वरन इसका प्रयोग इस्लाम धर्म के अंदर भी किया जाता है। कई प्रकार की दवाओं के अंदर भी लोबान का प्रयोग होता है।

औषधिय रूप से लोबान कई प्रकार की समस्याओं का ईलाज करता है। जैसे –
-पेट के दर्द से राहत
-कब्ज को दूर करता है
-आंखों के घाव भरने मे
-दस्त के उपचार मे
-पाचन मे सहायक है
-सर्दी और खांसी के लिए फायदे मंद
-जीभ के घाव मे उपयोगी

लोबान धूप को कैसे जलाएं ?
लोबान धूप को आप घर के अंदर आसानी से जला सकते हैं। इसके लिए आप बाजार से एक मिटटी का बना दिया टाइप का खरीद सकते हैं। उसके अंदर आप एक अंगारा रख दें और उसके ऊपर लोबान धूप डाल दें। और फिर उसको पकड़ कर अपने पूरे घर के अंदर घूमाएं। इससे आपका पूरा घर शुद्व और पवित्र हो जाएगा ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440