15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

खबर शेयर करें

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

समाचार सच, हल्द्वानी। देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में वूशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय 15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हो गया। देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, नैनीताल ने 32 स्वर्ण पदकों के साथ उपविजेता तथा पौड़ी ने 4 स्वर्ण पदक जीतकर द्वितीय उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

हल्द्वानी लौटने पर वूशु एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के महासचिव एवं कोच रोहित यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन सब-जूनियर (अंडर-12 एवं अंडर-14), जूनियर (अंडर-17) तथा सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें -   16 जून 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नैनीताल के स्वर्ण पदक विजेता
सब-जूनियर अंडर-12 (बालक वर्ग):

अंकित, विराज वार्ष्णेय, चैतन्य जोशी, मनन फरसवान एवं यश तिवारी।
सब-जूनियर अंडर-12 (बालिका वर्ग):
जानवी नेगी, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, प्रियांशी मोरे एवं नीहारिका।
सब-जूनियर अंडर-14 (बालक वर्ग):
आर्यन टम्टा, सिद्धार्थ जोशी, ओम तिवारी एवं भूपेश कन्याल।
सब-जूनियर अंडर-14 (बालिका वर्ग):
पिहू रावत, सृष्टि थापा, रक्षित पाण्डेय, मान्यता बजवाल एवं वैष्णवी बेलवाल।
जूनियर (अंडर-17) बालिका वर्ग:
नीति पाण्डेय, कल्पना दानु एवं धृति सक्सेना।
जूनियर (अंडर-17) बालक वर्ग:
रक्षित जोशी, अंकित एवं तनिष्का पलड़िया।

सीनियर महिला वर्ग:
हिमानी बिष्ट, उन्नति बिष्ट एवं शिवानी कश्यप।
सीनियर पुरुष वर्ग:
ऋतिक डसीला, अजय बोरा, नवीन मेहता एवं आदर्श शर्मा।

रजत पदक विजेता
नितिन भट्ट, ध्रुव मेहता, आदित्य निगलतिया, आकाश यादव, लोकेश तिवारी, प्राची बिष्ट, नम्रता भट्ट, तनिष्का रौतेला, सात्यकी पाण्डेय, रिया भट्ट, हृदयंश सती, गर्वित सिंह मेहता, राघव गोयल, धनविनय सिंह रौतेला एवं चमन अंसारी ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में रजत पदक अर्जित किए।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल 2026: आज हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें मिलेगा वरदान

कांस्य पदक विजेता
मधेश जोशी, आर्थिक चौधरी, चेतन कन्याल, चित्रांश काबरा, यतिन शर्मा, यश, निकिता पपने, नीहारिका, गीतिका भट्ट, मनीष बिष्ट, शौर्य सिंह, गौरव सिंह मेहता, प्रत्यूष गुप्ता, हर्ष सिंह एवं प्रफुल्ल पंत ने विभिन्न वर्गों में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, सीईओ सुहेल अहमद, अंतरराष्ट्रीय जज एवं कोच अंजना रानी सपकाल, महेंद्र सिंह भाकुनी, विक्रम सिंह खनी, लक्ष्मण भट्ट, अंकित बिष्ट, राहुल सिंह तथा विनोद लखेरा ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440