घर के बाहर बैठे युवक ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांधी नगर निवासी आदित्य सोनकर द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीते दिवस अपने घर में बैठा था कि तभी पड़ोस में रहने वाला संजय सोनकर उनके आंगन में आकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो वह अपने पुत्र दिव्यांश तथा बहन मल्का के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू करने लगा। इस बीच जब उसकी मां व छोटा भाई कुनाल बीच बचाव को पहुंचे तो उनके द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440