काली मिर्च हमारे स्वस्थ के लिए कितनी फायदेमंद है, काली मिर्च के फायदे कुछ इस प्रकार है

खबर शेयर करें

How beneficial is black pepper for our health, some of the benefits of black pepper are as follows

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर जगह काली मिर्च को अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं। काली मिर्च का अपना ही एक अलग स्वाद है। अगर ये खानें में डाला जाता है तो आपको बता दे कि तेलुगू में इसे नाला मिरियालु, तमिल में करूमिलाकु व कन्नड़ में कारे मनसु कहा जाता है। बताया जाता है कि काली मिर्च की एक फूल वाली बेल होती है। जिसकी खेती इसके फल के लिए होती है। वैज्ञानिक के अनुसार काली मिर्च को पाइपर नाइग्रम नाम से जाना जाता है। जब बेल पर फल सूख जाता है तब इसे मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और इसी मसाले को काली मिर्च नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इसे पेपरकॉर्न भी कहा जाता है। आइये अब हम काली मिर्च खाने के फायदे जानते है। काली मिर्च को खाने के फायदे कुछ इस प्रकार है।

काली मिर्च खाने के फायदे
काली मिर्च सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों पर निश्चयी असर होता है। बहुत से लोग काली मिर्च को टोटके में अपनाते हैं। कहा जाता है कि लोग धन प्राप्ति और शनि के प्रकोप से बचने के लिए काली मिर्च का टोटके में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम बात करने जा रहे है कि काली मिर्च के फायदे के बारे में कि काली मिर्च से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है। आइये जानते है काली मिर्च हमारे स्वस्थ के लिए कितनी फायदेमंद है। काली मिर्च के फायदे कुछ इस प्रकार है।

काली मिर्च से पेट में गैस और एसिडिटी को फायदा
काली मिर्च पाचन रस और एंजाइम को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन शक्ति में सुधार आता है। जब आप खाने के साथ काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इसका असर पाचन शक्ति पर ज्यादा पड़ता है। एक रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि काली मिर्च पेनक्रिएटिक एंजाइम पर सकारात्मक असर डालती है, जिससे पूरी पाचन प्रक्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। आप काली मिर्च को खाने के साथ खा सकते है। इससे आपके पाचन शक्ति पर भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

खांसी को दूर करने के लिए
काली मिर्च खाने से आपकी खासी पर बहुत असर पड़ता है। खांसी-जुखाम में काली मिर्च को खाना बहुत अच्छा माना जाता है। इसे खाने से आपके खांसी-जुखाम बहुत जल्दी ठीक हो जाते है। काली मिर्च में एंटीबैक्टीरिल के गुण पाए जाते है जिससे आपको सर्दी-खांसी मे बहुत राहत मिलती है। साथ ही आप अगर शहद में थोड़ी-सी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर इसे पी लें तो आपको सर्दी-जुखाम से राहत मिल जाएगी।

काली मिर्च इंफेक्शन को दूर करता है
काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल के तत्व पाए जाते हैं। जो कि आपको इंफेक्शन से बचाने में आपकी बहुत सहायता करता हैं। कहा जाता है कि दक्षिण अफ्रीकी अध्ययन के अनुसार काली मिर्च में मौजूद लार्विसाइडल प्रभाव मच्छरों से होने वाले को आगे फैलने से रोकने में आपकी सहायता करता है।

कैंसर को दूर करने के लिए
बताया जाता है कि काली मिर्च में जो मौजूद पिपेरिन होता है वह कई तरह के कैंसर से बचाने में आपकी सहायता करता है। पिपेरिन आपकी आंतों में सेलेनियम, करक्यूमिन, बीटा-कैरोटीन और बी विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों को अपनो में समा लेता है। ये एक ऐसा पोषक तत्व हैं जो कि आप के आंत के स्वास्थ्य साथ ही कैंसर से बचनें में आपकी मदद करता है।

मुहं के लिए
काली मिर्च का सेवन आपके मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पिपेरिन के एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में संक्रमण से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाते हैं। अगर आपको मसूड़ों में सूजन है, तो काली मिर्च के पाउडर में थोड़ा-सा नमक व पानी मिलाएं और इस पेस्ट से धीरे-धीरे मसूड़ों की मालिश करें। इसके अलावा, अगर आपको दांतों में दर्द है, तो लौंग के तेल में काली मिर्च पाउडर मिलाकर दांतों की मालिश करने से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

काली मिर्च से वजन कम करें
अगर आप काली मिर्च को नहीं खाते है तो खाना शूरु करें, क्योंकि काली मिर्च वजन कम करने में भी सहायता करता है। माना जाता है कि काली मिर्च में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि फैट को कम करने में मदद करता है कहा जाता है कि यह मेटाबॉलिज्म को भी तंदुरस्त रखता है।

भूख बढ़ाने के लिए
कहा जाता है कि काली मिर्च की गंध भर ही आपकी भूख को बढ़ाने में मदद करती है। कुछ लोगों को भूख न लगने की बहुत ज्यादा समस्या होती है, उनके लिए काली मिर्च बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके लिए आप आधा चम्मच काली मिर्च और गुड़ के पाउडर मिला ले उसके बाद उसे आप इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

गैंस की समस्या
काली मिर्च में कार्मिनेटिव गुण होते हैं, जो गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह पेट फूलना और पेट के दर्द में भी कारगर होती है। गैस जैसी समस्या होने पर आप अपने खाने में काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

काली मिर्च से तनाव और डिप्रेशन को दूर करें
काली मिर्च खाने से तनाव और डिप्रेशन में भी बहुत फायदा मिलता है। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो कि दिमाग को शांत रखने वाला केमिकल के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इतना ही बल्कि यह आपके दिमाग में बीटा-एंडोर्फिन को भी बढ़ावा देता है, जो प्राकृतिक दर्द निवारक और आपके मूड को ठीक करने का काम करता है।

काली मिर्च से जोड़ों के दर्द हुए खत्म
काली मिर्च खाने से आपको जोड़ों के दर्द में भी बहुत आराम मिलेगा हैं। अगर आपको जोड़ों का दर्द या अर्थराइटिस जैसी समस्या है तो आप काली मिर्च को खा सकते है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440