How to increase hemoglobin in winter in easy ways, so let’s know the exact solution
समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सर्दियों के मौसम में हमे कई बार थकान और कमज़ोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण भी हो सकता है। हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) एक तरह का प्रोटीन है जो हमारी लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है जिससे हमारे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो होता है।
खून में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हीमोग्लोबिन की कमी को एनीमिया भी कहा जाता है जिससे हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। एनीमिया की वजह से थकान, कमज़ोरी, बदन दर्द, त्वचा का पीला पड़ना और चक्कर आने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हीमोग्लोबिन को कुछ आसान तरीकों से बढ़ाया जा सकता है तो चलिए जानते हैं सटीक उपाय जिससे आप अपने हीमोग्लोबिन को बढ़ा सकते हैं।
चुकंदर
चुकंदर में आयरन, विटामिन बी, पोटासियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। चुकंदर हीमोग्लोबिन व आयरन की मात्रा बढ़ाने के साथ ही ये खून को भी साफ़ करता है। अगर आप साफ़ और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। कई लोग इसे सलाद में खाना पसंद करते है पर चुकंदर को हमेशा नाश्ते में खाना फायदेमंद माना जाता है।
गाजर
गाजर में विटामिन ए होने के कारण ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है पर इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता हैं। इसका सलाद, हलवा या जूस के रूप में सेवन किया जाता है। प्रेग्नेंसी में गाजर का अधिक सेवन करना हानिकारक भी हो सकता है।
अनार
अनार में विटामिन के, सी व बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अनार हमारे शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। साथ ही ये पीलिया और एनीमिया जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए भी फायदेमंद है।
किशमिश
किशमिश न सिर्फ शरीर में आयरन को बढ़ाती है बल्कि ये हमारी हड्डियों और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। किशमिश खून को साफ़ करती है और साथ ही वज़न घटाने के लिए भी काफी अच्छी है। आप रोज़ सुबह 5-6 भीगी हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं।
अंजीर का दूध
अंजीर एक प्रकार का फल है जिसमे कैल्शियम, पोटेशियम, मेग्नेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते है। अंजीर का दूध शरीर में कमज़ोरी को दूर करता है और साथ ही ये ह्रदय के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आप एक गिलास दूध में 2-3 अंजीर को डाल कर 5 मिनट तक दूध को उबालें और रात में सोने से पहले इसका सेवन करें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



