समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है और ठंड धीरे-धीरे अब दस्तक दे रही है, ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना है क्योंकि कोरोना के दौरान आपकी सेहत खराब होना सही नही है। ऐसे में आपको खुद को हमेशा फिट रखना है ताकि आपको डॉक्टर या फिर किसी दवाई की जरुरत ना पड़े। हालांकि अगर बदलते मौसम में आपके गले में दर्द या खराश की समस्या हो रही है तो इसके लिए आप किसी डाक्टर के पास ना जाकर घर पर ही घरेलू तरीकों से इसका इलाज करें ताकि आप फिट हो सकें।
कई लोगों को इस दौरान गले में दर्द कि शिकायत होती है और इसकी वजह से उन्हें खाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको इस तरह की परेशान हो रही है तो आप चिंता ना करें, क्योंकि आज हम आपको कुछ खास घरेलू तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप घर बैठे की समस्या का समाधान निकाल सकती हैं। इन घरेलू उपचारों से आप झट से गले में दर्द और खराश से निजास पा सकती हैं, तो चलिए जानते हैं कैसे करें इनका इस्तेमाल।
नमक पानी का इस्तेमाल
पानी में नमक ड़ालकर आपको आपकी मां ने कई बार बचपन में गरारे करवाएंगे होंगे वैसे ये सबसे कारगर उपाय है इससे आपके गल का दर्द और खराश सब दूर हो जाता है। दरअसल नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले के दर्द और खराश को ठीक करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप गुनदुने पानी में नमक डालकर गरारे करें ताकि आपके गले को राहत मिल सके, इसे आप दिन में दो से तीन बार करें।
शहद का इस्तेमाल
शहद का इस्तेमाल कई सारी चीजों में होता है, ये एक तरह से रामबाण है। अगर आपके गले में दर्द और खराश होता है तो ऐसे में आप शहद को बतौर दवाई के तौर पर ले सकते हैं। आप चाहें तो शहद के साथ नींबू को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं, इससे आपका सेवन करने से गले का दर्द और खराश आसानी से दूर हो जाता है।
हल्दी और दूध
हल्दी तो वर्षों से हिंदुस्तान में खाने से साथ दवा के रूप में इस्तेमाल होते रहा है, एक चुटकी हल्दी कई बीमारियों को झट से दूर कर देती हैं। अगर आप भी गले की दर्द और खराश से परेशान है तो एक चुटकी हल्दी दूध में डालकर सेवन करें। गले की दर्द और खराश भाग जाएगी। इसे खासी के लिए भी सही माना जाता है।
हर्बल टी
हर्बल टी का इस्तेमाल आजकल लोग बहुत ज्यादा कर रहे हैं। कोरोना की वजह से लगभग हर घर में हर्बल टी बनाई जा रही है, ऐसे में आप भी इसका सेवन करें ये वैसे भी आपके स्वास्थ के लिए अच्छी होती है। इसके लिए आप दालचीनी, तुलसी के पत्ते और अदरक को पानी में अच्छे से उबाल कर सेवन कर सकती हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


