हडको ने वृक्षारोपण कर मनाया अमृत महोत्सव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लि0 एवं ईको ग्रुप देहरादून के सौजन्य से 12 पेड़ों जैसे पिलखन, पनाश, कनेर, जामुन इत्यादि का सर्वे एस्टेट हाथीबड़कला में रोपण किया। आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हडको द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया।
इस कार्यक्रम में उप सर्वेयर जनरल डॉ यूएन मिश्रा एवम् उनकी पत्नी अनिता मिश्रा, हडको देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव, हडको देहरादून के समस्त कर्मियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर इको गु्रप के अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बतया कि गत वर्षाे मे ईको ग्रुप द्वारा पेड़ों के संरक्षण को उच्च वरीयता दी है, जिसके चलते इन पेड़ों को बचाने के लिए एक अनोखी और नवीन शुरुआत बांस से निर्मित ट्री गार्ड लगाकर की गई। यह ट्री गार्ड ना केवल सस्ते हैं बल्कि पेड़ों के बड़े होने पर उनको किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे। इस अवसर पर हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव, सर्वे ऑफ इंडिया के उप सर्वेयर जनरल, डॉ यूएन मिश्रा, भरत शर्मा, अनिल मेहता, आशीष गर्ग, राकेश भारद्वाज एवम् और हडको देहरादून से विवेक प्रधान, शंकर चौधरी, जगदीश पाठक, धर्मानंद भट्ट, रविंद्र, टीकाराम एवम सर्वे ऑफ इंडिया से कई कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   “मेरी और मेरे बच्चों की जान को खतरा”, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा दावा; बोले- न्याय नहीं मिला तो गैरसैंण में करूंगा आत्मदाह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440