हल्द्वानी-किच्छा मार्ग में दो ट्रालों की जबर्दस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, किच्छा/पंतनगर। उत्तराखंड के हल्द्वानी-किच्छा मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। यहा। आनन्दपुर में दो ट्रालों के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में एक ट्राला चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्राले के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना के अनुसार, ट्राला संख्या एनएल 01 एई 5116 का चालक, ग्राम आचार्यपुरा, प्रतापगढ़ निवासी करीब 35 वर्षीय राजकुमार, गुजरात से सरिया लेकर सिडकुल पंतनगर की ओर जा रहा था। आनन्दपुर मोड़ के पास, विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्राले से उसकी गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में राजकुमार के अलावा, दूसरे ट्राले का चालक किशन, ग्राम निजामपुरा जड़वात, जिला अजमेर, राजस्थान निवासी और हेल्पर रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः फर्जी ‘निजी सचिव’ बनकर नेताओं से ठगी करने वाला गैंग सरगना गिरफ्तार, 25 लाख की ठगी का खुलासा

सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। किशन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में फर्जी ‘राजनीतिक संपर्क’ का जालः ठगी मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भावुक

पुलिस ने मृतक राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया। दोनों ट्रालों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440