पति ने कराया हनीमून पैकेज बुक, धोखे से पत्नी चले गई बहन संग मालद्वीप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून से चौकाने वाली खबर सामने आयी है। जिसमें शादी के बाद पत्नी अपने पति को छोड़कर पति के बुक कराए हनीमून पैकेज पर धोखे से चली गई। पति ने इसके लिए 4.35 लाख रुपये चुकाए थे। पति ने पैकेज देने वाले कंपनी संचालक, अपनी पत्नी और उसकी बहन पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक अंकित गर्ग निवासी जीएमएस रोड की शादी 20 अक्तूबर 2021 को सोनाक्षी बंसल निवासी सिविल लाइंस, मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकित ने 13 दिसंबर 2021 से 25 जनवरी 2022 तक मालद्वीप के लिए हनीमून पैकेज बुक कराया था। इसके लिए उसने ट्रैवल ट्रॉप्स गोलबल कंपनी चेन्नई के संचालक श्रीनाथ सुरेश को 4.35 लाख रुपये चुकाए थे।

यह भी पढ़ें -   तीजन बाई: संघर्ष, कला और साहस की अमर गाथा

पीड़ित पति ने पटेलनगर थाने में दी तहरीर में कहा कि हनीमून पर जाने से पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। और दोनों के बीच अलग होने पर सहमति भी बन गई। जब पति ने कंपनी से हनीमून बुकिंग कैंसिल कर रकम वापस देने को कहा। तो आरोप है कि कंपनी मालिक ने उसे टालना शुरू कर दिया। पीड़ित पति ने बीते छह अगस्त को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर देखा कि उसकी पत्नी सोनाक्षी और पत्नी की बहन इशिता बंसल मालद्वीप गए। पता लगा कि उसके पैकेज पर कंपनी मालिक ने बिना उसकी अनुमति के सोनाक्षी और इशिता को वहां भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला! डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल, 2027 की लड़ाई का बिगुल बजा

पीड़ित ने इसे गलत भावना से विश्वास घात बताया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले में अंकित की तहरीर पर आरोपी कंपनी मालिक श्रीनाथ सुरेश, अंकित की पत्नी सोनाक्षी बसंल और उसकी बहन इशिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440