समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। वर्तमान में टमाटर (Tomato) के दाम क्या बढ़े हर दिन नई-नई कहानियां सामने आने लगी है। इन दिनों दो टमाटर पर चुटकले भी आ रहे हैं। इधर देश के मध्य प्रदेश से टमाटर को लेकर ऐसी सच्ची घटना सामने आयी हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे। प्रदेश के शहडोल में एक पति-पत्नी में टमाटर को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय पति ने सब्जी में टमाटर डाल दिए था। इस बात पर पत्नी नाराज हो गईं। उसका कहना था कि इतनी मंहगाई में सब्जी में टमाटर डालने की क्या जरूरत है। पति ने बोला गलती हो गई मगर पत्नी नहीं मानी। वह गुस्से से आग बबूला हो गई और घर छोड़कर चली गई। इसके बाद पति मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी घटना के बारे में सुनकर हैरान रह गई।
जानकारी के अनुसार संजीव वर्मन का ढाबा है। वे पत्नी आरती वर्मन के साथ मिलकर टिफिन सेंटर भी चलाते हैं। खाना बनाते वक्त संजीव ने सब्जी में टमाटर डाल दिया जिससे पत्ती नाराज हो गईं और बेटी को लेकर अपनी बहन के घर चलीं गईं। संजीव ने पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश की। वे कसम खाते रहे कि अब वे टमाटर नहीं खाएंगे। उन्होंने टमाटर ना खाने की शपथ भी ली लेकिन पत्नी नहीं मानी और घर छोड़कर चली गईं। इस मसले पर पुलिस अब दोनों के बीच सुलह कराने पर जुटी है।
पत्नी के घर से जाने के बाद पति ने थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह पत्नी की तलाश करता रहा। इधर-उधर भटकता रहा। पुलिस ने उससे पत्नी का नंबर मांगा और फोन लगाया। इसके बाद उसकी पत्नी आरती वर्मन ने फोन उठाया और बताया कि वह अपनी बहन के घर उमरिया है। इसके बाद पुलिस ने संजीव की बात पत्नी से करा दी। अब पुलिस इस कोशिश में है कि दोनों में समझौता हो जाए। हालांकि पत्नी ने यह भी संजीव शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। हालांकि संजीव का कहना है कि विवाद की वजह टमाटर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप और आरती की शादी 8 साल पहले हुई थी।
Husband put tomato in vegetable while cooking, wife left home in anger



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



