पत्नी से अनबन में पति ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पत्नी से हुई अनबन में पति ने झुब्ध होकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने उसे हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से कोटाबाग निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार यहां लालडांट में परिवार के साथ किराये में रहता था। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को दीपक की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से अनबन हो गई। इससे वह इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसे हालत बिगड़ने लगी। आनन.फानन में परिजनों उसे पर डॉ0ण् सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर मृतक दीपक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440