अगर घर में है वास्तु दोष तो करें यह आसान उपाय…

खबर शेयर करें

वास्तु के अनुसार आपको घर में दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। जिससे आपके स्वभाव में बदलाव होगा। ध्यान रखें कि पश्चिम की और सिर रख कर नहीं सोये। घर के उत्तर व पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें और ना ही इधर भारी मशीनें रखें। यह आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

हर कोई अपना अच्छा सा घर बनाकर उसमें हंसी खुशी रहना चाहता है। लेकिन जब हम घर का निर्माण करवाते है तो हमसे कई ऐसी चूक हो जाती है जो वास्तु दोष का कारण बनती है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है तो हम आपकों कुछ ऐसे उपाय बता रहें है जिससे आप बिना ज्यादा खर्च करते हुए वास्तु दोष का निवारण कर सकते है। हम सभी की यहीं चाह रहती है कि घर में परिवार को कोई समस्या उत्पन्न ना हों। लेकिन घर के वास्तु दोष के चलते हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हम आपको यहां तीन भागों में वास्तु दोष से छुटकारे के आसान उपाय बता रहें है।

घोड़े की नाल, रसोई घर में बल्ब और स्वास्तिक का रखें ध्यान- वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में वास्तु दोष के लिए कुछ हद तक हम स्वयं जिम्मेदार रहते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सुख, शांति व समृद्धि के लिए रसोई घर बहुत ही खास माना गया है। अगर आपके घर में रसोई घर गलत स्थान पर है तो अग्निकोण में बल्ब लगा दें। जिससे रसोई घर का वास्तु दूर हो जाएगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल टांगना बड़ा ही शुभ माना गया है। इसलिए अपने मुख्य द्वार पर काले घोड़े की यू आकार की नाल लगा दें। जिससे आपको सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी। इसी तरह घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का बड़ा स्वास्तिक चिन्ह बना दें। क्योंकि हमारी संस्कृति में स्वास्तिक का विशेष महत्व है। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से वास्तु दोष हट जाएगा।

सोने की दिशा, कचरा पेटी एवं टॉयलेट का रखें ध्यान- वास्तु के अनुसार आपको घर में दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। जिससे आपके स्वभाव में बदलाव होगा। ध्यान रखें कि पश्चिम की और सिर रख कर नहीं सोये। घर के उत्तर व पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें और ना ही इधर भारी मशीनें रखें। यह आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आप घर के उत्तर-पूर्व में कचरा पेटी रख दें। यदि आपके घर के पूर्व कोने में टॉयलेट है तो सीट को इस तरह लगाएं कि उस पर उत्तर या दक्षिण की और मुंह करके बैठ सके। इससे आपके घर का वास्तु दूर होगा और आपको हर काम में अवश्य ही सफलता मिलेंगी।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घर में करवाएं रामायण का पाठ, रखें कलश, लगाएं पर्वत का चित्र- अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही होंगी। वास्तु दोष को दूर करने हेतु आप घर में 9 दिन तक अखंड रामायण का पाठ करवाएं। घर के उत्तर-पूर्व कोने पर एक कलश रख दें और अगर वह कलश मिट्टी का होगा तो ज्यादा बेहतर रहेगा। ध्यान रखें की कलश कभी खंडित ना हों। वास्तु शास्त्र की मानें तो आपके घर के हॉल में या जहां आप बैठते है वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से अपका आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति बढ़ती ही जाएगी। इन उपायों से आप आसानी से अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते है। (प्रस्तुति: आचार्य तारा दत्त जोशी)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440