समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता आशा शुक्ला ने लोगों से कहा कि पीएम के नेतृत्व में जहां देश में कोरोना की वैक्सीन आने से बीमारी पर अंकुश लगेगा वहीं उन्होंने लोगों से कोरोना बीमारी के प्रति अभी भी लापरवाही न बरतने की अपील की है। ज्ञात हो कि कोरोना काल में उन्होंने महानगर में तमाम स्थानों पर लोगों को मास्क बांटे थे वहीं राशन आदि की सामग्री बांटी दी।
शुक्ला ने कहा कि जहां देश में पीएम, सीएम व डीएम लेागों से मास्क पहनने पर जोर दे रहे हैं वहीं कुछ लोग अभी भी इसको मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि ये अपने साथ दूसरों के जीवन के लिए भी खतरे का सबब बन सकते हैं। वहीं उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए मास्क पहनें और दूसरों को भी मास्क पहनने को प्रेरित करें। इधर उन्होंने हल्द्वानी की जनता को संदेश देते हुए कहा कि जान है तो जहान है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


