थकावट के साथ हमेशा शरीर में दर्द की शिकायत रहती है, तो आप शवासन करना शुरू कर दें

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। वर्क फ्रॉम होम हो या फिर वर्क फ्रॉम ऑफिस, दोनों में थकावट हो जाती है। खासतौर पर डेस्क जॉब में आपके दिमाग और आंखो पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। वहीं, लैपटॉप और मोबाइल पर समस्या और भी बढ़ जाती है। आपको अगर थकावट के साथ हमेशा शरीर में दर्द की शिकायत रहती है, तो आप शवासन करना शुरू कर दें।

कैसे करें शवासन

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य
  • शवासन में बस लेटना होता है। सबसे पहले घर का वह कोना तलाशें जहां शांति हो।
  • अब वहां एक आसन या चटाई बिछा लें और पीठ के बल लेट जाएं।
  • दोनों हाथों को शरीर से कम से कम 5 इंच की दूरी पर करें।
  • दोनों पैरों के बीच में भी कम से कम 1 फुट की दूरी रखें।
  • हथेलियों को आसमान की तरफ रखें और हाथों को ढ़ीला छोड़ दें।
  • शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • आंखों को बंद कर लें। अब हल्की-हल्की सांस लें।
  • पूरा ध्यान अब अपनी सांसों पर केंद्रित करें।

शवासन के लाभ

  • जैसा कि शुरुआत में ही बताया गया यह आसन तनाव को दूर करता है।
  • उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मनोविकार, दिल की बीमारी वगैरह में भी इस योगासन से लाभ होता है।
  • इस योगासन से शरीर की थकान भी दूर होती है और मन को शांति मिलती है।
  • शवासन करने से याददाश्त, एकाग्रशक्ति भी बढ़ती है।.
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

इसके साथ ही सबसे जरूरी है कि आप मोबाइल, टीवी आदि गैजेट्स का इस्तेमाल अपनी जरूरत तक ही सीमित रखें, मतलब की अपना टाइम पास करने के लिए कभी गैजेट का इस्तेमाल न करें। इससे हमारा दिमाग कमजोर होता जाता है क्योंकि हम हर बात के लिए गैजेट का इस्तेमाल करते रहते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440