If you are drinking water instead of tea or coffee in winter, then surely it is the best for your health.
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दी लगभग सबका ही पसंदीदा मौसम होता है। कड़ाके की ठंड के दिनों में हम सभी को एक कप गर्म कॉफी या चाय पीने की लालसा होती है और हम पानी का सेवन ना के बराबर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा (caffeine) का सेवन हमारे शरीर के लिए कितना नुकसानदेह है? (caffeine) हमारे मूड को बेहतर करता है, ठंड के मौसम में हमें आराम देता है लेकिन यह नशे की लत है और हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह हमारे शरीर को डिहाईड्रेट कर देता है। बेशक इससे हमें तरोताजापन महसूस होता है, लेकिन हमें रोज 7 या 8 कप चाय या कॉफी पर डिपेन्डेंट नहीं होना चाहिए।
अब आप सोच रहे होंगे कि चाय-कॉफी नहीं पियें तो आखिर ठंड से बचने के लिए क्या पियें। आपको बता दें कि ठंड में पीने के लिए सबसे सस्ता और फायदेमंद है-पानी। जी हां, पानी पीने से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से हम बचे रहते हैं। पानी हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा बनाता है। जैसे-जैसे सर्दी आती है और तापमान गिरता है, गर्मियों की तुलना में हमारे शरीर को कम नमी मिलती है। हमारे शरीर में नमी कम होने का एक मुख्य कारण पानी की कमी है। सर्दियां आते ही हमारे पानी का सेवन काफी हद तक कम हो जाता है जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
सर्दियों में चाय या कॉफी के बजाय अगर आप पानी पी रहें हैं तो यकीनन यह आपके सेहत के लिए सबसे बेहतरीन है। चलिये हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों कड़ाके की ठंड में चाय या कॉफी के बजाय पानी पीना चाहिए और क्या हैं पानी पीने के फायदे।
सर्दियों में रोग शरीर को डिहाइड्रेट कर देते हैं
हम में से कौन सर्दियों में कम से कम एक बार बीमार नहीं पड़ता है? हल्की सर्दी, एलर्जी से लेकर फ्लू तक, सर्दी की सभी बीमारियां शरीर को डिहाइड्रेट कर देती हैं। लगभग सभी मामलों में यह रोग शरीर के रेस्पिरेटरी एरियाज को प्रभावित करते हैं और कफ और बलगम को बढ़ाते हैं। और नतीजा यह होता है कि हम डिहाइड्रेटेड फील करते हैं। इसलिए सर्दियों में अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए और जब आप बीमार हों तो सामान्य से अधिक पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है।
बाहर की ठंड प्यास को खत्म कर देती है
ज्यादातर लोग सर्दियों में कम पीते हैं क्योंकि कम तापमान प्यास की खत्म कर देता है। गर्मियों में बाहर बहुत गर्मी होती है और हमें बहुत पसीना आता है तब हमें काफी प्यास लगती है। वहीं सर्दियों में जब हम बाहर काम करते हैं और बाहर का तापमान कम होता है तब हमें उतनी प्यास नहीं लगती हैं और नतीजन हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए सर्दियों में हमें लगातार पानी पीते रहने की आदत बना लेनी चाहिए।
शरीर के तापमान को स्टेबलाइज करता है पानी
जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारा शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। यह हमारे कोशिकाओं, ऊतकों और ऑरग्न्स में पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर के प्रोपर फंशनिंग के लिए बेहद जरूरी है। पानी पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है और शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स को निकालता है। पानी एक गुड कॉनडक्टर ऑफ हीट है। यह शरीर के तापमान को स्टेबलाइज करता है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
सर्दियों में शरीर काफी नाजुक हो जाता है जिससे हमारी प्उउनदम ैलेजमउ कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में हम सर्दी, खांसी या जुकाम जैसी बीमारियों की चपेट में आने लग जाते हैं। इन सबसे निपटने के लिए हमें ठंड में अपने प्उउनदम ेलेजमउ को स्ट्रॉग रखने की जरूरत होती है। चाय और कॉफी पीने पर हमारे शरीर से पानी की मात्रा तेजी से निकल जाती है और हमें बार-बार पेशाब भी आता है। ऐसे में हमें चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसकी जगह लेमन जूस, फ्लेवर्ड पानी या नॉर्मल पानी पी लेना चाहिए।
पानी हमारी आंखों और मुंह को रखता है साफ
पानी पीने से यह सुनिश्चित होता है कि हमारी आंखें और मुंह उतने ही नम रहेंगे जितना उन्हें होना चाहिए। पानी हमारी आंखों और मुंह को गंदगी या धूल से बचाता है।
पानी हमारे खाने को पचाने में करता है मदद
एक मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए हमें पर्याप्त नयुट्रिशन की जरूरत होती है। भरपूर पानी पीने का एक फायदा यह भी है कि यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखता है जिससे हम अपने खाने को ठीक से पचा पाते हैं। यदि हम पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो हमें कब्ज हो सकता है या पाचन संबंधी और भी गंभीर प्रॉब्ल्म्स हो सकती हैं।
यहां जाने पानी पीने के फायदे –
सर्दियों में कितना पानी होता है काफी ?
हेल्थ से संबंधित सभी फैक्टर्स के समान हमें पीने के लिए आवश्यक पानी की मात्रा हमारे जेंडर और एक्टिविटीज के बेसिस पर निर्भर करती है। यहां कुछ जेनरल रुल्स दिए गए हैं जिनका सर्दियों के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए पालन करने की आवश्यकता है।
- पुरुषों को दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए।
- महिलाओं को दिन में छह से आठ ग्लास पानी पीने की जरूरत होती है।
- ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को दिन में कम से कम सात से दस ग्लास पानी पीने की जरूरत होती है।
- फिजीकल एक्टिविटीज करने वाले पुरुषों को 10 से 14 गिलास पानी पीने की जरूरत होती है।
- जो महिलाएं फिजीकल एक्टिविटीज में शामिल होती हैं, उन्हें 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



