सफेद जीभ यानी इन्फेक्शन और गंभीर बीमारी से परेशान हैं तो खूब पानी पिएं, घरेलू उपचार होंगे असरदार

खबर शेयर करें

If you are troubled by white tongue i.e. infection and serious illness, then drink plenty of water, home remedies will be effective.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपकी जीभ केवल जायके के बारे में ही नहीं बल्कि बीमारियों के लक्षण के बारे में भी बताती है। आपने भी कई बार ये नोटिस किया होगा कि जब डॉक्टर हेल्थ चेकअप करते हैं तो सबसे पहले आपकी जीभ को चेक करते हैं ताकि वो जीभ के रंग को देखकर आपकी स्थिति के बारे में समझ सकें। कई बार जीभ का बदलता रंग किसी गंभीर बीमारी या शुरुआती कैंसर का संकेत हो सकता है।

डॉक्टर अर्चना गुप्ता की मानें तो सफेद जीभ का मतलब है कि आपके शरीर में पानी की कमी है। ये ओरल हेल्थ प्रॉब्लम और सिफिलिस जैसे बीमारियों के शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं। डॉक्टर अर्चना से जानें कि ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे ट्रीट किया जा सकता है।

जानिए क्यों सफेद दिखने लगती है जीभ
सफेद जीभ के कारण मुंह से दुर्गंध आने लगती है। वहीं हर व्यक्ति की जीभ सफेद होने के अलग कारण हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण टंग इन्फेक्शन होता है। हालांकि आमतौर पर सफेद जीभ होने का मतलब है कि इंसान की इम्यूनिटी वीक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कमजोर इम्यूनिटी के कारण जीभ पर बैक्टीरिया का प्रभाव बढ़ जाता है और जीभ पर सफेद परत जमने लगती है। वहीं कोई इंसान कैंसर, अल्सर जैसी बीमारी से पीड़ित है तो भी उसकी जीभ सफेद हो सकती है। वहीं डिहाईड्रेशन, मुंह सूखना, ज्यादा अल्कोहल कंज्यूम करना, मुंह से सांस लेने के कारण भी जीभ सफेद पड़ने लगती है।

वाइट टंग से परेशान हैं तो हेल्दी डाइट लें
व्हाइट टंग से परेशान हैं तो रोजाना विटमिन्स और न्यूट्रिएंट से भरपूर डाइट लें। खाने में हरी सब्जियां, फल शामिल करें और मीठा खाने से बचें। इसके अलावा अगर जरूरत पड़े तो डॉक्टर से मिलें और उनकी देखरेख में कुछ जरूरी सप्लिमेंट्स लें। स्ट्रेस से दूर रहें। ज्यादा से ज्यादा खुद को हाइड्रेट रखें ताकि आपका मुंह ना सूखे।

फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें
अगर आपकी जीभ भी सफेद दिखती है तो फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें और फ्लोराइड युक्त पानी ही पीएं। दांतों को दिन में दो बार ब्रश करें और रोजाना अपने दांतों पर फ्लॉस करें यानी एक पतला सिथेंटिक धागा लें और उससे दांतों के बीच में फंसी गंदगी, फंसा हुआ खाना क्लीन करें। इसके अलावा साल में कम से कम एक बार डेंटिस्ट से जरूर मिलें।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

-सफेद जीभ की समस्या से परेशान हैं तो दिन में दो बार ब्रश करें और रोजाना अपने दांतों पर फ्लॉस करें।

  • सफेद जीभ की समस्या से परेशान हैं तो दिन में दो बार ब्रश करें और रोजाना अपने दांतों पर फ्लॉस करें।

कुछ घरेलू उपचार का इस्तेमाल कर के भी सफेद जीभ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है

-गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिलाएं। इसे थोड़ी देर में मुंह में रखें, फिर कुल्ला करें। इस प्रोसेस से मुंह के बैक्टीरिया दूर होंगे।

– जीभ को क्लीन करने के लिए टंग क्लीनर यूज करें। इससे जीभ को पीछे से आगे की तरफ क्लीन करें और माउथ वॉश करें।

-प्रोबायोटिक फूड जैसे दही खाएं ताकि मुंह में हेल्दी बैक्टीरिया बनें। यह जीभ पर वाइट फिल्म जमा होने से रोकता है।

-कोकोनट ऑयल से कुल्ला करें। ऑयल नेचुरल क्लीन्जर की तरह काम करता है और मुंह से बैक्टीरिया रिमूव करता है।

-बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे ब्रश पर लगाकर धीरे-धीरे जीभ की सफाई करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440