समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। खाली पेट सेब खाने के फायदेः आपने सेब के फायदों के बारे में जरूरी सुना होगा और शायद ये भी सुना हो कि दिन का एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखने में मदद करता है। दरअसल सेब अन्य फलों के मुकाबले सबसे ज्यादा गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक फलों में गिना जाता है। सेब में मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व शरीर में मौजूद हर तरह की बीमारी को दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। फिर चाहे मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी कैसी भी समस्या, सभी में सेब के सेवन से बहुत राहत मिलती है। लेकिन हां अगर आप खाली पेट रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करते हैं, तो आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है और साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हो जाती है। जी हां, सेब के सेवन से आप शरीर की इन बीमारियों से लड़ पाते हैं और आप फिट भी रह सकते हैं। तो आइए जानें कि सुबह खाली पेट सेब के सेवन से होने वाले फायदे।
खून की कमी
शरीर में कमजोरी महसूस होना इस बात का संकेत है कि अब हमारी बॉडी में आयरन की कमी होने लगी है, जिसका सीधा असर हमारे खून पर पड़ता है। नियमितक रूप से खाली पेट सेब का सेवन करने से खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खून को साफ करने का भी काम करती है और शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का निर्माण करती है।
कब्ज से छुटकारा
अगर आप रोजाना सुबह पेट न साफ होने की शिकायत करते हैं और सारा दिन परेशानी में गुजारते हैं तो सुबह एक सेब आपकी इस समस्या को हल कर सकता है। अगर आप कब्ज, गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। सेब में मौजूद फाइबर धीरे-धीरे कब्ज को कम करता है। अगर आप चाहें तो इसकी जगह सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं।
दांत होते हैं मजबूत
सेब न सिर्फ बीमारियों को दूर रखता है बल्ति बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करता है। इसके सेवन से दांत संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। पायरिया रोगियों को सेब का सेवन जरूर करने की सलाह दी जाती है क्योंकि सेब का छिलका कैविटी को दूर करने का भी काम करता है।
ब्लड शुगर करता है कंट्रोल
डायबिटीज रोगी के लिए सेब बेस्ट विकल्प है। सेब को छिलके समेत खाने से डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
सेब में भरपूर कैल्शियम का रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और अगर आप हमेशा थकान महसूस करते हैं तो खाली पेट 1 सेब का सेवन करें। ऐसा करने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आपके शरीर में कैल्शियम की भी आपूर्ति होगी।
नजर हो जाएगी तेज
मौजूदा वक्त में बड़ों से लेकर बच्चे भी चश्मा लगाकर घूमते हैं लेकिन आंखों की इस कमजोर को दूर करने में सेब आपकी मदद कर सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब जरूर खिलाएं।
दमा रोगी खाएं सेब
सांस से जुड़ी बीमारी यानि दमा से छुटकारा दिलाने में भी सेब या फिर सेब के जूस आपकी मदद कर सकता है। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाने का काम करते हैं, जिससे दमा रोग से राहत मिलती है।
पाचन क्रिया होती है मजबूत
पाचन क्रिया कमजोर होने के कारण हमारा शरीर कई तरह के रोगों का घर बन जाता है। सेब, शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को नियंत्रित करने में तो मदद करता ही है साथ ही रोजाना सुबह इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
मोटापा घटाने में मददगार
मोटापा आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है, जिसमें से कुछ जीवनघातक भी होती हैं। मोटापे को कम करने के लिए सेब खाना शुरू करें। सेब में मौजूद फाइबर कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
पथरी बनने से रोकता है सेब
सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सिरका भी आपकी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। पथरी के रोगियों को सेब खाने से पथरी के दर्द से भी राहत मिलती है। इसलिए सुबह उठकर सेब का सेवन जरूर करें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



