रोजाना सुबह खाली पेट कुछ पौधों की पत्तियों का सेवन करें तो रहेंगे हरदम स्वस्थ

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र तेज होता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है। मगर बिजी लाइफ स्टाइल के कारण लोग अपनी डेली डाइट का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो रोजाना सुबह खाली पेट कुछ पौधे की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, इनका सेवन से शरीर संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा चेहरे पर भी ग्लो आता है। चलिए जानते हैं इन पत्तियों के बारे में…

नीम
नीम भले ही स्वाद में कड़वी होती है। मगर सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखती है। एक्सपर्ट अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट कुछ नीम की पत्तियां खाना से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र तेज होता है। इसके साथ ही डायबिटीज होना का खतरा कम रहता है। इसके अलावा इससे स्किन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

पुदीना
पुदीना पत्ती का सेवन करने से पेट व मुंह संबंधी समस्याएं दूर होती है। एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर पुदीना शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखता है। आप इसके पत्ते का फेसपैक बनाकर चेहरे पर भी लगा सकती है। इससे आपकी स्किन संबंधी समस्याएं दूर होगी और चेहरे पर ठंडक का एहसास होगा।

यह भी पढ़ें -   पपीते के पत्ते का रस त्वचा, लिवर, बालों आदि के लिए लाभकारी होता है

करी पत्ता
करी पत्ता पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहने में भी मदद मिलती है। करी पत्ता खाने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है।

अजवाइन
अजवाइन का सेवन करने से अपच, गैस, एसिडिटी आदि की समस्याओं से बचाव रहता है। नियमित इसका सेवन करने से डायबिटीज व दिल संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। इससे मुंह से जुड़ी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। सर्दी, जुकाम में भी अजवाइन के पत्ते खाना फायदेमंद माना जाते हैं।

जामुन
जामुन की तरह इसके पत्ते भी सेहत के लिए वरदानस्वरूप माने जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही अल्सर व मुंह के छालों से छुटकारा दिलाने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट अनुसार, जामुन की पत्तियां खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा बुखार उतारने में भी ये कारगर होते हैं।
च्नदरंइज्ञमेंतप

यह भी पढ़ें -   पपीते के पत्ते का रस त्वचा, लिवर, बालों आदि के लिए लाभकारी होता है

पान
पान के पत्तों का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे सर्दी, खांसी व मुंह संबंधी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है। पान के पत्तों का सेवन करने से सांसों से जुड़ी परेशानी दूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से अस्थमा से बचाव रहता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता तेज होती है।

धनिया
पुदीना की तरह धनिया भी एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही लिवर बेहतर तरीके से काम करता है। रोजाना सुबह धनिया की कुछ पत्तियां खाने से डायबिटीज व ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

तुलसी
तुलसी पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो इसे चबाने से बचना चाहिए। मगर आप रोजाना तुलसी की 4-5 पत्तियों में निकलकर पानी पी सकती है। इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है।
ऐसे करें सेवन
आप इनमें किसी की 2-3 पत्तियों का सेवन 1 गिलास गुनगुने या ताजे पानी के साथ कर सकते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440