सड़क में कूड़ा फेंकने से किया मना तो सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का एक और मामला प्रकाश में आया है। सड़क में कूड़ा फेंकने से मना करने पर युवक ने कर्मी के साथ मारपीट की। घटना से आक्रोशित साथी कर्मचारी वाहनों के साथ बनभूलपुरा थाना पहुंच गये और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। काठगोदाम नई बस्ती निवासी अजय कुमार रोज की भांति अपने वाहन को लेकर इंदिरा नगर कूड़ा उठाने के लिए गया। वहीं वसीम नामक युवक ने कूड़ा वाहन में न डालकर सड़क पर ही फेंक दिया। इस पर सफाई कर्मी अजय ने वसीम से कूड़ा सड़क में फेंकने के बजाय वाहन में डालने की बात कही। आरोप है कि इससे युवक तैश में आ गया और गाली गलौज शुरू कर दी। जब अजय ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। इस बीच आस-पास के लोग मौके की तरफ आने लगे। यह देख आरोपी फरार हो गया। इधर इस घटना का जब अन्य सफाई कर्मियों को पता लगा तो उनमें आक्रोश फैल गया। वह अपने वाहनों को लेकर बनभूलपुरा थाना पहुंच गये और थाने के समीप कूड़े के वाहन खड़े कर विरोध जताया। कर्मचारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में सफाई नायक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ मोहम्मद युनूस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने नगर निगम घ्परिसर में धरना भी दिया था। उनका कहना था कि पांच दिन पूर्व भी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक अन्य कर्मी के साथ मारपीट की गई थी। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने मारपीट के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   निस्वार्थ भाव से पक्षियों की मदद करने पर शनि, राहु और केतु से जुड़े कष्टों में राहत मिलती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440