घमौरियों से पाना है छुटकारा तो अपनायें ये…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अक्सर गर्मियों के मौसम में गर्मी की वजह से होने वाले कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन समस्याओं में घमौरियों की समस्या बेहद आम है। क्योंकि गर्मी में निकलने वाले पसीने की वजह से घमौरियां हो जाती हैं। इससे बदन पर जलन और खुजली शुरू हो जाती है जिसके लिए लोग टेलकम पाउडर का यूज करते हैं लेकिन इसका असर कुछ देर ही रहता है। चलो बताते हैं इसको जड़ से खत्म करने के कुछ टिप्स-
बर्फ के टुकड़े: प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट तक इसे लगाए रखें। 4 से 6 घंटे के अंतर में इसे दोबारा एप्लाई किया जा सकता है।
नीम: नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इस पानी से नहाना तो फायदेमंद साबित होगा ही, इन्हें पीसकर बनाए गए लेप का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। जल्द ही घमौरियां गायब हो जाएंगी।
मेंहदी का लेप: घमौरियों की परेशानी को तुरंत खत्म करने के लिए मेंहदी का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और घमौरियां ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा नहाने के पानी में मेंहदी के पत्तों को पीस कर मिलाएं और उससे स्नान कीजिए।
मुल्तानी मिट्टी का लेप: अगर आप घमौरियां से परेशान हैं, तो आप शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर लगाने से काफी लाभ मिलता है। इससे कुछ ही दिनों में घमौरियों की परेशानी ठीक हो जाती है।
नारियल तेल और कपूर: नारियल तेल में कपूर पीस कर मिलाकर लगाना चाहिए और नहाने के बाद इसे घमौरियों पर लगाएं। हर रोज दिन में 2 बार इससे शरीर की मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440