हल्द्वानी में अवैध गैस रिफलिंग पकड़ी, तीन घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ अन्य उपकरण बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। खाद्य आपूर्ति विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रिफलिंग पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ ही रिफलिंग में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रिफलिंग की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी व रेनू त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस व विभाग की संयुक्त टीम ने लाइन नंबर सात में छापा मार दिया। इस बीच दुकान में गैस रिफलिंग कर रहे दो युवक टीम को देखकर भाग निकले। जबकि टीम ने मौके से तीन घरेलू गैस सिलेंडर व रिफलिंग में प्रयुक्त उपकरणों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440