घर पर ही मां गंगा का स्मरण करके पवित्र भावों से करें स्नान : मुख्यमंत्री
समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस बार श्रावण मास की शिवरात्रि 19 जुलाई 2020 रविवार के दिन मनायी जाएगी। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के अनुसार 19 जुलाई 2020 को मासिक शिवरात्रि है। सवान मास में इस शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। सावन मास में शिव की पूजा करने से बाधाएं समाप्त होती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
आचार्य सुशांत राज के अनुसार करोना काल मे जो लोग लॉक डाउन के चलते मंदिर नहीं जा पारहे वह अपने घर पर ही मिट्टी का छोटा सा शिव लिंग बना कर उस पर ही गगा जल से जलाभिषेक करेण् और ॐ नमः शिवाय का जाप करे। और अपनी श्रद्धा अनुसार पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करे।
देहरादून 18 जुलाई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आगामी 20 जुलाई को सोमवती अमावस्या के दिन कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हरिद्वार में मां गंगा में स्नान करने के बजाय हम सब घर पर ही मां गंगा का स्मरण करके पवित्र भावों से स्नान करें ताकि इस महामारी के काल में आप सब उत्तराखण्ड सरकार को सहयोग कर सकें। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा है कि सोमवती अमावस्या के दिन तमाम हिन्दुओं की इच्छा होती है कि हरिद्वार जा कर केए मां गंगा मेंए हर की पैड़ी में सामुहिक स्नान करें लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इसके लिए अनुमति नहीं दे रही हैं। परिस्थितियां सामान्य होंगी तो फिर हम पूरी सादगी के साथए श्रद्धा के साथ व विश्वास के साथ हरिद्वार में मां गंगा में स्नान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश में पिछले चार पांच महीनों से कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में आप सबके सहयोग से इस महामारी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है और उसके परिणाम भी सामने देखने को मिल रहे हैं। भारत एक त्योहारों का देश है हमारी धार्मिक मान्यताएं हैं और तमाम ऐसे सामाजिक कार्य इस दौरान होते रहे हैं लेकिन उसका स्वरूप परिस्थितियों के अनुसार हमने परिवर्तित किया है। उन्होंने कहा कि मेरी आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि आप सरकार के साथ मिल कर के इस महामारी से लड़ने के लिए संकल्प लें ष्ष्कोरोना को भगाना है और देश को जिताना हैष्ष्। आप पूरे श्रद्धापुर्वक अपने घरों पर मां गंगा का स्मरण करके और पवित्र भावों से स्नान करें उसका पूण्य लाभ हम सबको मिलेगा। मुझे विश्वास है आप सब का आर्शिवाद एवं सहयोग हमें प्राप्त होगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


