चम्पावत जिले में एसएसपी ने कोतवाल और दरोगाओं के बदले दायित्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों समेत 18 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इनमें तीन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों समेत कई चौकी इंचार्जों के तबादले किए हैं।

चम्पावत के कोतवाल योगेश उपाध्याय को टनकपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक रीठा साहिब प्रताप सिंह नेगी को चम्पावत का कोतवाल बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर इंद्रजीत को प्रभारी एएचटीयू प्रभारी बनबसा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

थानाध्यक्ष पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा को वरिष्ठ उप निरीक्षक टनकपुर बनाया गया है। वहीं टनकपुर कोतवाली के उप निरीक्षक बीएस बिष्ट को वरिष्ठ उप निरीक्षक चम्पावत बनाया गया है। पाटी थाने की महिला उप निरीक्षक राधिका भंडारी को बाजार चौकी चम्पावत का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -   2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमट रहाः खजान दास

एसआई कमलेश भट्ट को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष रीठा साहिब के पद पर भेजा गया है। कैलाश जोशी को कोतवाली पंचेश्वर से प्रभारी साइबर सैल टनकपुर, राकेश कठायत को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ठुलीगाड़, हरीश प्रसाद को चौकी प्रभारी ठुलीगाड़ से चौकी प्रभारी बाराकोट, देवनाथ गोस्वामी को थानाध्यक्ष अस्थाई थाना भैरव मंदिर से थानाध्यक्ष पाटी, उप निरीक्षक हेमंत कठैत को थानाध्यक्ष अस्थाई थाना भैरव मंदिर से प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर, अरविंद कुमार को चौकी बाराकोट से थाना टनकपुर भेजा गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440