समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय परिसर में भ्रूण के मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। एक मेडिकल स्वामी ने मामले की सूचना 112 पर फोन कर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने भ्रूण गुड़गांव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशीला तिवारी अस्पताल की स्टाफ पार्किंग के समीप एक भ्रूण देखा गया जिसे एक जानवर उठा कर भाग रहा था। वहां से गुजर रहे अस्पताल के कर्मी ने उस जानवर को भगाया और उसके करीब जाकर के देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा 6 से 7 माह भ्रूण पड़ा है और उसने अपने अन्य साथियों को इसकी सूचना दी। वहीं आसपास के लोग भी परिसर में जा पहुंचे। मेडिकल स्वामी संजय कुमार ने इसकी सूचना 112 पर अपने फोन से दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि भ्रूण लगभग 6 से 7 माह का है कोई महिला लोक लाज के डर से इसे यहां पर फैंक गयी होगी। पुलिस ने वही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















