समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रमोद कुमार पुत्र बुधि बल्लभ निवासी लालपुर नायक, आरटीओ रोड गिरि कॉलोनी ने कहा है कि उसे बीती 24 जून को कोरटेवा इक अगरीसाइंस कपनी फिनलैड से नौकरी का प्रस्ताव आया। 28 से लेके 3 जुलाई तक तीन बार आनलाईन इंटरव्यू हुआ। इसके बाद 4 जुलाई को उसे ऑफर लेटर प्राप्त हुआ। 18 जुलाई को उसे इमिगरेशन रिपरेसनटेटिव आथोराईजेशन लेटर भेजा गया। साथ ही विजा रिपरेसनटेटिव ने मुझसे कागजात मांगे। 19 जुलाई को वहां से वीजा और रेसिडेंस परमिट की इंवाइस भेजी गई। जो 42,055.90 की थी। साथ ही 20 जुलाई को वर्क परमिट की इंवाइस 88,885.90 की भेजी गई। साथ ही 24 जुलाई को अकाउंट खोलने के लिए 195,207.70 ले लिए गए। इस तरह अलग-अलग किश्तों में उससे करीब लाख की रकम ले ली गई। इसके बाद जब उसे कंपनी की ओर से कोई मैसेज नहीं आया तो उसने जानकारी जुटाई। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















